{"_id":"615e253d8ebc3e965872ae5b","slug":"rcb-vs-srh-ipl-2021-ab-de-villiers-become-only-second-player-to-complete-250-sixes-in-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"RCB vs SRH: डीविलियर्स ने हासिल की खास उपलब्धि, आईपीएल में 250 या इससे ज्यादा छक्के लगाने वाल दूसरे बल्लेबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB vs SRH: डीविलियर्स ने हासिल की खास उपलब्धि, आईपीएल में 250 या इससे ज्यादा छक्के लगाने वाल दूसरे बल्लेबाज
Thu, 07 Oct 2021 04:07 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 07 Oct 2021 04:07 AM IST
सार
37 साल के डीविलियर्स छक्कों की लिस्ट में रोहित शर्मा, एमएस धोनी, कीरोन पोलार्ड और विराट कोहली से ऊपर हैं। हालांकि, दूसरे फेज में उनका बल्ला कुछ खास नहीं चला है।
विज्ञापन
एबी डीविलियर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2021 के 52वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को चार रन से हरा दिया। इस मैच में एबी डीविलियर्स ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मैच में डीविलियर्स ने एक छक्का लगाया। ऐसा करते ही वे आईपीएल में 250 या इससे ज्यादा छक्के लगाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए।
डीविलियर्स के नाम आईपीएल में 250 छक्के हैं। इससे ज्यादा छक्के लीग में सिर्फ पंजाब किंग्स के क्रिस गेल ही लगा सके हैं। डीविलियर्स ने आईपीएल में 182 मैच में 40.03 की औसत से 5125 रन बनाए हैं। उनके नाम तीन शतक और 40 अर्धशतक हैं। क्रिस गेल के नाम 142 मैचों में 39.72 की औसत से 4965 रन हैं। उन्होंने लीग में 357 छक्के लगाए हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
विज्ञापन
ओवरऑल टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के
विज्ञापन
डीविलियर्स के नाम आईपीएल में 250 छक्के हैं। इससे ज्यादा छक्के लीग में सिर्फ पंजाब किंग्स के क्रिस गेल ही लगा सके हैं। डीविलियर्स ने आईपीएल में 182 मैच में 40.03 की औसत से 5125 रन बनाए हैं। उनके नाम तीन शतक और 40 अर्धशतक हैं। क्रिस गेल के नाम 142 मैचों में 39.72 की औसत से 4965 रन हैं। उन्होंने लीग में 357 छक्के लगाए हैं।
विज्ञापन
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
- क्रिस गेल: 357 छक्के
- एबी डीविलियर्स: 250 छक्के
- रोहित शर्मा: 227 छक्के
- एमएस धोनी: 218 छक्के
- कीरोन पोलार्ड: 214 छक्के
विज्ञापन
ओवरऑल टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के
- क्रिस गेल: 1042 छक्के
- कीरोन पोलार्ड: 758 छक्के
- आंद्रे रसेल: 510 छक्के
- ब्रैंडन मैकुलम: 485 छक्के
- शेन वॉटसन: 467 छक्के
- एबी डीविलियर्स: 435 छक्के
- रोहित शर्मा: 400 छक्के