जश्न-ए-विराट: मैदान पर फ्लाइंग किस, बेटी वमिका को समर्पित IPL 2021 की पहली फिफ्टी
- अर्धशतक के बाद विराट कोहली का खास जश्न
- अपनी बेटी को समर्पित की सीजन की पहली फिफ्टी
- खास जश्न का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के वानखेड़े स्टोडियम में गुरुवार रात खेले गए आईपीएल 2021 के 16वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 10 विकेट से मात दी। यह इस सीजन बैंगलोर की लगातार चौथी जीत थी। 178 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम ने 16.3 ओवरों में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया, इसके साथ ही आरसीबी अंक तालिका में एक बार फिर पहले स्थान पर आ पहुंची। मुकाबले में युवा देवदत्त पडीक्कल ने शतक ठोका तो विराट ने भी बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया।
विराट ने बेटी वामिका को समर्पित की पारी
बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने शानदार पारी खेलते हुए आईपीएल 2021 में अपना पहला अर्धशतक जड़ा। विराट ने मुकाबले में 47 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाए। इस मैच में विराट के बल्ले से मौजूदा सीजन का पहला अर्धशतक आया, साथ ही साथ वह आईपीएल के इतिहास में छह हजार रन बनाने वाले पहले और एकमात्र बल्लेबाज भी बने। अर्धशतक जड़ने के बाद विराट अलग अंदाज में जश्न मनाते नजर आए। चीकू ने फिफ्टी के बाद पहले डगआउट में अपने साथी खिलाड़ियों को बल्ला दिखाया और उसके बाद एक फ्लाइंग किस दी। बाद में एक खूबसूरत इशारा करके बताया कि ये फ्लाइंग किस उन्होंने अपनी बेटी वामिका को दी है।
विज्ञापन विज्ञापन
आरसीबी का जीत का चौका
गुरूवार को मुकाबले में अर्धशतक जड़ने के साथ ही विराट आईपीएल में 6000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट और पडीक्कल की शानदार पारियों की बदौलत बैंगलोर ने आसानी से राजस्थान के खिलाफ जीत दर्ज कर ली। इस साल खेले गए मुकाबलों में बैंगलोर की टीम काफी आत्मविश्वास से भरी हुई नजर आ रही है। कोहली की टोली ने इस साल आईपीएल में अबतक जबरदस्त प्रदर्शन किया है। बैंगलोर एकमात्र टीम है जिसने अबतक खेले गए सारे मुकाबले जीते हैं। अब आने वाले मुकाबलों में देखना होगा कि बैंगलोर किस तरह का प्रदर्शन करती है। टीम का अगला मुकाबला रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स से है।
Virat Kohli giving fly kiss when he completed his fifty and looked that Glenn Maxwell's reaction. pic.twitter.com/A3T0qfHDKb
— CricketMAN2 (@man4_cricket) April 22, 2021