फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB vs MI IPL 2021: RCB vs MI Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians schedule, Time, Live telecast, Live streaming

RCB vs MI: अंकतालिका में छठे स्थान पर मुंबई, रॉयल चैलेंजर्स से होगी भिड़ंत, कब-कहां और कैसे देखें मैच की LIVE स्ट्रीमिंग

Sat, 25 Sep 2021 06:17 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 25 Sep 2021 06:17 PM IST
सार

आरसीबी अभी भी नौ मैचों में 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि मुंबई की टीम लगातार दो हार के बाद नौ मैचों में आठ अंकों के साथ छठे स्थान पर खिसक गई है।

विज्ञापन
RCB vs MI IPL 2021: RCB vs MI Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians schedule, Time, Live telecast, Live streaming
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें रविवार को आईपीएल 2021 के 39वें मुकाबले में जब एक दूसरे का सामना करेंगी तो रोहित शर्मा और विराट कोहली की कप्तानी की परीक्षा होगी। दोनों कप्तान अपनी-अपनी टीमों के प्रदर्शन में सुधार करना चाहेंगे। दोनों ही टीमों को पिछले मैचों में हार का समाना करना पड़ा है। चेन्नई ने आरसीबी को छह विकेट से जबकि कोलकाता ने मुंबई को सात विकेट से हराया था। आरसीबी अभी भी नौ मैचों में 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि मुंबई की टीम लगातार दो हार के बाद नौ मैचों में आठ अंकों के साथ छठे स्थान पर खिसक गई है। दोनों टीमों के शीर्ष क्रम के भारतीय बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी।

विज्ञापन

कब होगा RCB vs MI  का मुकाबला?
आईपीएल 2021 का 39वां मुकाबला मुंबई और बैंगलोर के बीच रविवार यानी 26 सितंबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां होगी मुंबई और बैंगलोर के बीच भिड़ंत?
यह मुकाबला दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन

कितने बजे होगा मैच?
भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे टॉस होगा और 7:30 बजे से मैच शुरू हो जाएगा।


 

कहां देख सकते हैं लाइव मैच?
मुंबई और आरसीबी के बीच होने वाले इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर आठ अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। हिंदी-अंग्रेजी के अलावा इसे छह क्षेत्रीय भाषाओं में भी देखा जा सकता है।

कहां देखें ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के लाइव अपडेट्स amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

टीमें:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), नवदीप सैनी, ग्लेन मैक्सवेल, डैन क्रिस्टियन, रजत पाटीदार, दुष्मंथा चमीरा, पवन देशपांडे, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन बेबी, वानिंदु हसरंगा, जॉर्ज गार्टन, युजवेंद्र चहल, शाहबाज अहमद, देवदत्त पडिक्कल, काइल जैमीसन, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भरत, टिम डेविड, आकाश दीप, एबी डिविलियर्स। 

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान) क्विंटन डिकॉक, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, अनुकुल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, जेम्स नीशाम, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, मार्को जानसेन, युद्धवीर सिंह, एडम मिल्ने, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर-नाइल, पीयूष चावला, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed