RCB vs KKR: विराट कोहली और गौतम गंभीर की तकरार का हुआ अंत, दोनों ने लगाया एक-दूसरे को गले, देखें वीडियो
कोलकाता के खिलाफ आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का 52वां शतक लगाया। इस दौरान किंग कोहली ने 59 गेंदों का सामना किया और 83 रन की नाबाद पारी खेली। टाइम आउट के दौरान केकेआर के मेंटर गौतम गंभीर ने विराट भी को गले लगाया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विस्तार
आईपीएल 2024 के 10वें मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 182 रन बनाए। इसके जवाब में कोलकाता ने 19 गेंदों के शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। कोलकाता इस जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। टीम के खाते में चार अंक हैं जबकि आरसीबी दो अंकों के साथ छठे पायदान पर पहुंच गई।
विराट कोहली ने लगाया अर्धशतक
कोलकाता के खिलाफ आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का 52वां शतक लगाया। इस दौरान किंग कोहली ने 59 गेंदों का सामना किया और 83 रन की नाबाद पारी खेली। टाइम आउट के दौरान केकेआर के मेंटर गौतम गंभीर ने विराट भी को गले लगाया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गंभीर और कोहली का हुआ पैचअप
दरअसल, स्ट्रेटजिक टाइम आउट के दौरान जब सभी खिलाड़ी एक-दूसरे से मिल रहे थे तभी गौतम गंभीर ने विराट कोहली की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया और उन्हें गले लगाया। इस दौरान दोनों के बीच कुछ चर्चा भी हुई, हालांकि, दोनों हंसते दिखाई दिए। गंभीर और कोहली के फैंस के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है।
Things we love to see 😊
— IndianPremierLeague (@IPL) March 29, 2024
VK 🤝 GG
Follow the Match ▶️https://t.co/CJLmcs7aNa#TATAIPL | #RCBvKKR pic.twitter.com/jAOCLDslsZ
Ravi Shastri - fairplay award to KKR for this hug between Virat Kohli and Gautam Gambhir.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 29, 2024
Sunil Gavaskar - not only a fairplay award, but also an Oscar award. pic.twitter.com/qgQfMICbzP
शास्त्री-गावस्कर ने की खास मांग
कोहली और गंभीर को गले मिलते देख कमेंट्री बॉक्स में बैठे रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर ने मजेदार कमेंट किए। शास्त्री ने कहा, "इसके लिए केकेआर को फेयरप्ले अवॉर्ड मिलना चााहिए।" वहीं, गावस्कर बोले, "सिर्फ फेयरप्ले अवॉर्ड नहीं, ऑस्कर अवॉर्ड भी मिलना चाहिए।"