Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB vs GT Final Dream11 Prediction IPL 2026 Bengaluru vs Gujarat Playing XI Captain Vice-Captain Players List

RCB vs GT Playing 11: फाइनल में आरसीबी के लिए उपलब्ध होंगे सॉल्ट? अतिरिक्त बल्लेबाज को मौका दे सकता है गुजरात

Sun, 31 May 2026 04:51 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 31 May 2026 04:51 AM IST
सार

RCB vs GT Playing 11 Today, IPL Final 2026: आईपीएल 2026 का सीजन अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। लीग चरण और क्वालिफायर मुकाबलों के बाद अब इस सीजन की दो फाइनलिस्ट के बीच रविवार को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। एक तरफ गत चैंपियन आरसीबी है जो खिताब बचाने के करीब है। वहीं, दूसरी ओर गुजरात है जो अपने होम ग्राउंड पर दूसरी बार विजेता बनना चाहेगी।

विज्ञापन
RCB vs GT Final Dream11 Prediction IPL 2026 Bengaluru vs Gujarat Playing XI Captain Vice-Captain Players List
गुजरात बनाम आरसीबी - फोटो : IANS

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस की टीम अपने दूसरे खिताब से एक कदम दूर हैं। इन दोनों टीमों ने शुरुआत से लेकर अंत तक शानदार प्रदर्शन किया। ग्रुप चरण के बाद गुजरात और आरसीबी के बीच क्वालिफायर-1 में सामना हुआ था। इस मैच में आरसीबी ने एकतरफा अंदाज में गुजरात को मात दी थी, लेकिन फाइनल मुकाबला एकदम अलग होगा। दोनों ही टीमों पर इस मैच का दबाव होगा, जबकि आरसीबी गुजरात के होम ग्राउंड पर टीम को चुनौती देगी। 
विज्ञापन
Trending Videos

दो टीम, अलग शैली
  • आईपीएल 2026 के इस फाइनल मुकाबले में दो अलग-अलग खेल शैलियों की टक्कर देखने को मिलेगी।
  • आरसीबी ने अपने आक्रामक और बेखौफ अंदाज से टूर्नामेंट में दबदबा कायम किया है। 
  • वहीं गुजरात ने धैर्य और संयमित खेल से प्रभावित करते हुए पांच वर्षों में तीसरी बार फाइनल का टिकट पक्का किया है।
  • कागजों पर मौजूदा चैंपियन आरसीबी को 2022 की विजेता गुजरात के खिलाफ मजबूत दावेदार माना जा रहा है, क्योंकि इस पूरे टूर्नामेंट में उनका बेखौफ और जोखिम भरा खेल बेहद प्रभावशाली रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसीबी के लिए कौन करेगा पारी की शुरुआत
आईपीएल के मौजूदा सीजन में आरसीबी के लिए विराट कोहली के साथ फिल सॉल्ट अधिकतर समय ओपनिंग के लिए उतरे और इनकी जोड़ी हिट भी रही। लेकिन सॉल्ट के चोटिल होने के बाद वेंकटेश अय्यर ने कोहली के साथ साझेदारी जमाई और पिछले कुछ मैचों में वह टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने में सफल रहे हैं। अब ये भी देखना होगा कि फाइनल के लिए सॉल्ट उपलब्ध रहते हैं या नहीं। अगर सॉल्ट इस मैच में खेले तो वेंकटेश इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतर सकते हैं।  
विज्ञापन

भुवनेश्वर-हेजलवुड से रहना होगा सावधान
आरसीबी की गेंदबाजी इकाई भी इस बार किफायती और प्रभावी रही है, जिसने पावरप्ले में ही विरोधी बल्लेबाजों पर दबाव बनाया है। भुवनेश्वर कुमार की अगुआई वाली इस गेंदबाजी को गुजरात टाइटंस के शानदार लय में चल रहे शीर्ष क्रम के खिलाफ अपने सर्वोच्च स्तर पर प्रदर्शन करना होगा। भुवनेश्वर और जोश हेजलवुड नई गेंद से प्रभावी रहे हैं और शुरुआत में ही गुजरात को झटके दे सकते हैं। 

गुजरात को शीर्ष क्रम से आस
आरसीबी के खिलाफ क्वालिफायर-1 मैच में गुजरात की बल्लेबाजी एकदम बेदम रही थी। टीम ने पावरप्ले में ही पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी की। गुजरात की सबसे बड़ी ताकत उसका शीर्ष क्रम है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी शानदार रही है और उन्होंने प्लेऑफ में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की है। गिल-सुदर्शन की सलामी जोड़ी ने टी20 में 11वीं बार शतकीय साझेदारी निभाई है जो सर्वाधिक है। ऐसे में गुजरात को एक बार फिर अपने शीर्ष क्रम से आस होगी जो अब तक टीम की नींव रहे हैं। गिल और सुदर्शन के अलावा जोस बटलर भी आक्रामक बल्लेबाजी कर सकते हैं। 

तेज गेंदबाजों की तिकड़ी को दिखाना होगा दम
गुजरात फाइनल में राहुल तेवतिया को इम्पैक्ट प्लेयर के बजाए प्लेइंग-11 में उतार सकता है जिससे उसे एक अतिरिक्त बल्लेबाज मिलेगा। आरसीबी के खिलाफ गुजरात को अपनी गेंदबाजी भी मजबूत रखनी होगी। कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की तिकड़ी को भी दमदार प्रदर्शन करना होगा। अगर गुजरात के लिए ये तीन बल्लेबाज फाइनल में चल गए तो आरसीबी के लिए राहें मुश्किल हो सकती हैं। गुजरात टाइटंस भले ही संयमित टीम रही हो, लेकिन इस बार वह आरसीबी की आक्रामकता को रोकने के लिए किसी मौके की हाथ से नहीं जाने देगी। ऐसे में यह फाइनल एक बेहद रोमांचक मुकाबला बनने की पूरी संभावना रखता है।

RCB vs GT Final Dream11 Prediction IPL 2026 Bengaluru vs Gujarat Playing XI Captain Vice-Captain Players List
आरसीबी बनाम गुजरात - फोटो : IPL
इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

आरसीबी: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रासिख सलाम डार। 
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंद्धू, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed