{"_id":"6408cb5ed5a39b681b09e58c","slug":"rcb-vs-gg-wpl-highlights-gujarat-giants-vs-royal-challengers-bangalore-today-women-ipl-match-scorecard-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"WPL: आरसीबी की लगातार तीसरी हार, गुजरात जाएंट्स का खुला खाता; सोफिया डंकली-हरलीन देओल और गार्डनर चमकीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WPL: आरसीबी की लगातार तीसरी हार, गुजरात जाएंट्स का खुला खाता; सोफिया डंकली-हरलीन देओल और गार्डनर चमकीं
Wed, 08 Mar 2023 11:22 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 08 Mar 2023 11:22 PM IST
सार
गुजरात ने इस जीत के साथ ही अंक तालिका में अपना खाता खोल लिया। उसके तीन मैचों में दो अंक हो गए। गुजरात का नेट रनरेट -2.327 है। आरसीबी की टीम का खाता नहीं खुला है और वह सबसे नीचे पांचवें नंबर पर है।
विज्ञापन
सोफिया डंकली, हरलीन देओल और एश्ले गार्डनर
- फोटो : WPL
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम महिला प्रीमियर लीग (WPL) के अपने तीसरे मैच में भी हार गई। उसे मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में बुधवार (आठ मार्च) को गुजरात जाएंट्स ने 11 रन से हरा दिया। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसने 20 ओवर में सात विकेट पर 201 रन बनाए। आरसीबी की टीम जवाब में 20 ओवर में छह विकेट पर 190 रन ही बना सकी।
गुजरात ने इस जीत के साथ ही अंक तालिका में अपना खाता खोल लिया। उसके तीन मैचों में दो अंक हो गए। गुजरात का नेट रनरेट -2.327 है। यूपी वॉरियर्स के दो मैचों में दो अंक हैं, लेकिन वह बेहतर नेट रनरेट के कारण तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, गुजरात अभी चौथे पायदान पर है। आरसीबी की टीम का खाता नहीं खुला है और वह सबसे नीचे पांचवें नंबर पर है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के चार-चार अंक हैं। मुंबई बेहतर नेट रनरेट से पहले स्थान पर है। वहीं, दिल्ली अभी दूसरे नंबर पर काबिज है।
डंकली ने लगाया सबसे तेज अर्धशतक
मैच की बात करें तो गुजरात की कप्तान स्नेह राणा का टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला सही साबित हुआ। सब्बिनेनी मेघना और सोफिया डंकली ने 22 रनों की साझेदारी की। मेघना आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए आई हरलीन देओल ने डंकली का साथ निभाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 30 गेंद पर 60 रनों की साझेदारी की। डंकली 28 गेंद पर 65 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। यह महिला प्रीमियर लीग का सबसे तेज अर्धशतक है।
विज्ञापन
हरलीन ने जड़ा अर्धशतक
डंकली के आउट होने के बाद हरलीन देओल ने एश्ले गार्डनर के साथ 36 गेंद पर 53 रन जोड़े। गार्डनर 19 रन बनाकर आउट हुईं। इसी बीच हरलीन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। दूसरे छोर पर दयालन हेमलता (16 रन) और एनाबेल सदरलैंड (14 रन) ने उपयोगी योगदान दिए। हरलीन 45 गेंद पर 67 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान स्नेह राणा ने दो रन बनाए। सुषमा वर्मा पांच और किम गर्थ तीन रन बनाकर नाबाद रहीं। आरसीबी के लिए श्रेयंका पाटिल और हीथर नाइट ने दो-दो विकेट लिए। मेगन शुट और रेणुका सिंह को एक-एक सफलता मिली।
आरसीबी जीत नहीं दिला सके स्टार खिलाड़ी
स्टार खिलाड़ियों से भरी आरसीबी की टीम एक बार फिर फेल हो गई। सोफी डिवाइन ने 66 रन की पारी खेली। एलिस पैरी ने 32 और कप्तान स्मृति मंधाना 18 रन बनाए। दोनों ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाईं। हीथर नाइट ने अंत में तेज पारी खेली, लेकिन टीम के लिए काफी नहीं थी। उन्होंने 11 गेंद पर नाबाद 30 रन बनाए। ऋचा घोष और कनिका आहूजा 10-10 रन बनाकर आउट हुईं। श्रेयंका पाटिल ने नाबाद 11 रन बनाए। पूनम खेमकर दो रन ही बना सकीं। गुजरात के लिए एश्ले गार्डनर ने एक बार गेंदबाजी में कमाल किया और तीन विकेट हासिल किए। एनाबेल सदरलैंड को दो सफलता मिली। मानसी जोशी ने एक विकेट लिया।