{"_id":"65de18d448012217c6087627","slug":"rcb-vs-gg-wpl-2024-highlights-royal-challengers-bangalore-vs-gujarat-giants-womens-ipl-key-highlights-analysis-2024-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RCB vs GG Highlights: धमाकेदार जीत के साथ शीर्ष पर स्मृति मंधाना की आरसीबी, गुजरात जाएंट्स की लगातार दूसरी हार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB vs GG Highlights: धमाकेदार जीत के साथ शीर्ष पर स्मृति मंधाना की आरसीबी, गुजरात जाएंट्स की लगातार दूसरी हार
Tue, 27 Feb 2024 10:46 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 27 Feb 2024 10:46 PM IST
सार
महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में आरसीबी और गुजरात के बीच यह तीसरा मुकाबला था। अब तक दोनों टीमें एक-एक की बराबरी थीं। गुजरात ने पिछले सीजन आरसीबी को हराया था और उसके बाद उसे हार का सामना भी करना पड़ा था। अब स्मृति मंधाना की टीम ने बढ़त हासिल कर ली है। उसे लगातार लगातार दूसरी बार गुजरात को शिकस्त दी है।
विज्ञापन
सोफी मोलिनेक्स ने गेंदबाजी और स्मृति मंधाना ने बल्लेबाजी में किया कमाल।
- फोटो : WPL/BCCI
विस्तार
भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम ने महिला प्रीमियर लीग में लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। उसने मंगलवार (27 फरवरी) को टूर्नामेंट के पांचवें मैच में गुजरात जाएंट्स को आठ विकेट से हराया। आरसीबी ने अपने पहले मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को हराया था। दूसरी ओर, गुजरात को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले उसे मुंबई इंडियंस ने शिकस्त दी थी।
महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में आरसीबी और गुजरात के बीच यह तीसरा मुकाबला था। अब तक दोनों टीमें एक-एक की बराबरी थीं। गुजरात ने पिछले सीजन आरसीबी को हराया था और उसके बाद उसे हार का सामना भी करना पड़ा था। अब स्मृति मंधाना की टीम ने बढ़त हासिल कर ली है। उसे लगातार लगातार दूसरी बार गुजरात को शिकस्त दी है।
विज्ञापन
महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में आरसीबी और गुजरात के बीच यह तीसरा मुकाबला था। अब तक दोनों टीमें एक-एक की बराबरी थीं। गुजरात ने पिछले सीजन आरसीबी को हराया था और उसके बाद उसे हार का सामना भी करना पड़ा था। अब स्मृति मंधाना की टीम ने बढ़त हासिल कर ली है। उसे लगातार लगातार दूसरी बार गुजरात को शिकस्त दी है।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना
- फोटो : WPL/BCCI
आरसीबी ने 12.3 ओवर में ही मैच को जीत लिया
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 107 रन बनाए। आरसीबी ने 12.3 ओवर में दो विकेट पर 110 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
मंधाना ने बनाए सबसे ज्यादा रन
आरसीबी के लिए कप्तान स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। उन्होंने 27 गेंदों का सामना किया और 27 चौके लगाए। मंधाना की पारी में एक छक्का भी शामिल है। सब्बिनेनी मेघना 28 गेंद पर 36 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। एलिस पैरी ने 14 गेंद पर नाबाद 23 रन बनाए। उन्होंने चार चौके जड़े। सोफी डिवाइन छह रन बनाकर आउट हुईं। एश्ले गार्डनर और तनुजा कंवर को एक-एक सफलता मिली।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जाएंट्स
- फोटो : WPL/BCCI
गेंदबाजी में मोलिनेक्स ने किया कमाल
इससे पहले गुजरात के लिए दयालन हेमलता ने सबसे ज्यादा नाबाद 31 रन बनाए। हरलीन देओल ने 22 और स्नेह राणा ने 12 रन बनाए। इन तीनों के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सकी। वेदा कृष्णमूर्ति नौ, कप्तान बेथ मूनी आठ, एश्ले गार्डनर सात, फीबी लिचफील्ड पांच और कैथरीन ब्राइरस तीन रन बनाकर आउट हुईं। तनुजा कंवर ने नाबाद चार रन बनाए। आरसीबी के लिए सोफी मोलिनेक्स ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। रेणुका सिंह ठाकुर को दो सफलता मिली। जॉर्जिया वेयरहम ने एक विकेट लिया।
अंक तालिका में शीर्ष पर आरसीबी
इस जीत के साथ ही आरसीबी के दो मैच में चार अंक हो गए। उसने 45 गेंद शेष रहते ही मैच को जीत लिया। इससे उसका नेट रनरेट काफी बेहतर हो गया है। आरसीबी की टीम अब शीर्ष पर पहुंच गई है। उसका नेट रनरेट +1.665 है। उसने मुंबई (दूसरे) और दिल्ली कैपिटल्स (तीसरे) दोनों को पीछे छोड़ दिया। यूपी वॉरियर्स और गुजरात को अब तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। यूपी चौथे और गुजरात पांचवें स्थान पर है।