RCB: 'भीड़ प्रबंधन के लिए BCCI के साथ मिलकर कर रहे काम', चिन्नास्वामी भगदड़ के तीन महीने बाद हरकत में आरसीबी
खास बात यह है कि यह पहल सिर्फ दिखावे तक सीमित नहीं, इसमें पोस्ट-ट्रैजिक सपोर्ट के साथ-साथ दीर्घकालिक प्रभाव पैदा करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं।
विस्तार
आरसीबी केयर्स की विस्तृत योजना पेश करते हुए, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सोमवार को कहा कि फाउंडेशन आईपीएल और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के साथ मिलकर बेहतर भीड़ प्रबंधन प्रोटोकॉल तैयार करेगा। यह कदम उस दर्दनाक घटना के बाद उठाया गया है जब इस साल जून में टीम के ट्रॉफी सेलिब्रेशन के दौरान भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। फ्रैंचाइजी के मुताबिक, 'आरसीबी केयर्स' एक दीर्घकालिक योजना है जो फैन वेलफेयर (प्रशंसक कल्याण) से गहराई से जुड़ी रहेगी।'
जून में भगदड़ के लिए आसरीबी को ठहराया गया जिम्मेदार
जून में हुई इस त्रासदी की जांच में यह सामने आया कि सोशल मीडिया पर टीम द्वारा दिए गए आमंत्रणों की वजह से लाखों की भीड़ जमा हुई और इसके लिए आरसीबी को जिम्मेदार ठहराया गया। जांच में यह भी पाया गया कि फ्रैंचाइजी ने समारोह आयोजित करने के लिए आवश्यक मंजूरी नहीं ली थी और पुलिस खुद को उस भारी संख्या में आए प्रशंसकों के सामने बुरी तरह से असहाय पाई, जो चिन्नास्वामी स्टेडियम में घुसने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे।
खास बात यह है कि यह पहल सिर्फ दिखावे तक सीमित नहीं, इसमें पोस्ट-ट्रैजिक सपोर्ट के साथ-साथ दीर्घकालिक प्रभाव पैदा करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। इस घोषणा से पहले ही RCB ने उन परिवारों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी थी जो घटना में प्रभावित हुए थे। आरसीबी केयर्स का यह मेनिफेस्टो इस संकट से उबरने और आगे बढ़ने की योजना को दर्शाता है-
- जरूरी समर्थन देना: सिर्फ पैसों तक सीमित नहीं, बल्कि पीड़ितों को तेज़, पारदर्शी और मानवीय तरीके से सहायता पहुँचाना।
- सुरक्षित और समावेशी माहौल बनाना: स्टेडियम और आयोजन प्रबंधन में बेहतर क्षमता लगाने और रणनीतियाँ स्थापित करना।
- सामुदायिक सशक्तिकरण: ग्रामीण कर्नाटक, विशेषकर सिद्दी समुदाय, में विकास-परक कार्यक्रम शुरू करना।
- स्वतंत्र रिसर्च और सुरक्षा निवेश: फैन-सेफ़्टी ऑडिट फ्रेमवर्क बनाना और स्थानीय टीमों को भीड़ प्रबंधन और इमरजेंसी प्रतिक्रया पर ट्रेन करना।
- फैंस की यादें स्थायी बनाना: बेंगलुरु में एक विशेष स्मृति स्थल तैयार करना जहाँ RCB के सबसे जुनूनी समर्थकों की कहानियां और नाम सम्मानित किए जाएंगे।
- खेल के जरिये भविष्य का निर्माण करें: इस टीम में विश्वास केवल स्टेडियमों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। स्टेडियमों में नौकरियां पैदा करें, स्थानीय प्रतिभाओं को निखारें और खेल जगत में पेशेवरों की अगली पीढ़ी का समर्थन करें।