फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB Star Mohammed Siraj got advice to drive auto with father during ipl 2019 know how MS Dhoni help save Siraj career

खुलासा: सिराज को मिली थी पिता के साथ ऑटो चलाने की सलाह, जानें कैसे धोनी ने बचाया था इस गेंदबाज का करियर

Tue, 08 Feb 2022 05:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 08 Feb 2022 05:19 PM IST
सार

मोहम्मद सिराज के लिए भारतीय टीम तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा है। आईपीएल में सिराज अपने खराब प्रदर्शन को लेकर लगातार आलोचकों के निशाने पर रहे हैं। शुरू में तो उन्हें टीम से बाहर करने की मांग तक हुई थी, लेकिन विराट कोहली ने उन पर भरोसा कायम रखा।

विज्ञापन
RCB Star Mohammed Siraj got advice to drive auto with father during ipl 2019 know how MS Dhoni help save Siraj career
मोहम्मद सिराज और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए भारतीय टीम तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलने वाले सिराज टूर्नामेंट में अपने खराब प्रदर्शन को लेकर लगातार आलोचकों के निशाने पर रहे हैं। शुरू में तो उन्हें टीम से बाहर करने की मांग तक हुई थी, लेकिन विराट कोहली ने उन पर भरोसा कायम रखा। अब वे सिर्फ आरसीबी के ही नहीं बल्कि भारतीय टीम के भी प्रमुख गेंदबाज बन गए। सिराज ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें 2019 में क्रिकेट छोड़कर पिता के साथ ऑटो चलाने की सलाह दी गई थी।
विज्ञापन


सिराज ने 2019 आईपीएल में नौ मैचों में 10 की इकॉनमी से सिर्फ सात विकेट लिए थे। बेंगलुरु की टीम उस सीजन में शुरुआती छह मैचों में सिर्फ एक मुकाबले में जीत सकी थी। सीजन के अंत में टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी। सिराज ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ एक मैच में 2.2 ओवर में पांच छक्के खाए थे। इस दौरान उन्होंने कुल 36 रन दिए थे। दो बीमर (टप्पा खाए बगैर बल्लेबाज के कमर से ऊंची गेंद) के कारण उन्हें गेंदबाजी से हटाया गया था। 
विज्ञापन


उस मैच को याद करते हुए सिराज ने आरसीबी के पॉडकास्ट में कहा कि बीमर गेंद फेंकने के बाद लोगों ने उनकी बहुत आलोचना की थी। उन्हें क्रिकेट छोड़कर पिता के साथ ऑटो चलाने की नसीहत दी गई थी। लोगों ने मेरे संघर्ष को नहीं देखा है। जब पहली बार टीम इंडिया के लिए मेरा चयन हुआ था तो माही भाई (महेंद्र सिंह धोनी) ने मुझे करियर को लेकर जरूरी सलाह दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिराज ने बताया कि धोनी ने उनसे कहा था- लोग जो कह रहे हैं उस पर ध्यान मत दो। उन्हें नजरअंदाज करो। जब आप बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो वही लोग आपकी प्रशंसा करते हैं। वहीं, खराब खेलने पर आपके लिए बुरा कहेंगे। ऐसी प्रतिक्रियाओं को कभी गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। 

सिराज आगे कहा कि माही भाई की ये बात सही साबित हुई थी। जो लोग मुझे ट्रोल कर रहे थे उन्होंने ही बाद में कहा कि तुम सबसे अच्छे गेंदबाज हो। इसलिए अब मेरे ऊपर किसी की प्रतिक्रिया का कोई असर नहीं होता है। सिराज आईपीएल 2022 के लिए रिटेन होने वाले आरसीबी के तीन खिलाड़ियों में हैं। फ्रेंचाइजी ने विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़) और मोहम्मद सिराज (सात करोड़) को रिटेन किया है।


सिराज के पिता ने ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण किया था। उनका निधन 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ठीक पहले हुआ था। सिराज उस समय टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया में थे। वे अंतिम-संस्कार में भाग नहीं ले सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed