{"_id":"660d4d493488fac02107206c","slug":"rcb-lost-90-of-the-matches-while-chasing-180-runs-in-chinnaswamy-since-2014-only-kohli-scored-in-ipl-2024-2024-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: चिन्नास्वामी में साल 2014 से 180+ रन चेज करते हुए 90% मैच हारी RCB; इस सीजन कोहली के अलावा सभी फेल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: चिन्नास्वामी में साल 2014 से 180+ रन चेज करते हुए 90% मैच हारी RCB; इस सीजन कोहली के अलावा सभी फेल
Wed, 03 Apr 2024 06:06 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 03 Apr 2024 06:06 PM IST
सार
बेंगलुरु का होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम है। इसे गेंदबाजों का कब्रगाह माना जाता है, क्योंकि यहां रनों की बारिश होती है। इस मैदान पर रन को बचाना किसी भी टीम के लिए मुश्किल साबित होता है। ऐसे में लखनऊ ने 200 से कम के स्कोर को आसानी से बचा लिया।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- फोटो : IPL
विस्तार
आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हार का सिलसिला रुक नहीं रहा है। इस सीजन टीम अपने चार में से तीन मैच गंवा चुकी है। उसे चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। कई स्टार खिलाड़ियों के रहते आरसीबी की टीम जीत नहीं पा रही है। वहीं, फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब यह टीम पहली बार ट्रॉफी उठाएगी। हालांकि, अब तक के प्रदर्शन से फैंस निराश हैं और उनकी उम्मीदों को एक बार फिर झटका लगता दिख रहा है।
लखनऊ के खिलाफ हार के बाद तो फैंस आरसीबी को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी कर रहे हैं। विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल और कैमरन ग्रीन जैसे खिलाड़ियों के रहते टीम 180+ रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पा रही है। हालांकि, यह कुछ नया नहीं है। आईपीएल 2014 से लेकर अब तक यानी पिछले 10 साल में बेंगलुरु की टीम अपने होम ग्राउंड पर 180+ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 90 प्रतिशत मैच हारी है।

आरसीबी की टीम
- फोटो : IPL
चिन्नास्वामी में बेंगलुरु का रिकॉर्ड
बेंगलुरु का होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम है। इसे गेंदबाजों का कब्रगाह माना जाता है, क्योंकि यहां रनों की बारिश होती है। इस मैदान पर रन को बचाना किसी भी टीम के लिए मुश्किल साबित होता है। ऐसे में लखनऊ ने 200 से कम के स्कोर को आसानी से बचा लिया। लखनऊ ने 182 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में बेंगलुरु की टीम 153 रन पर ऑलआउट हो गई। यह इस सीजन पहली बार था जब कोई टीम ऑलआउट हुई हो। आईपीएल 2014 से लेकर अब तक आरसीबी की टीम ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में 10 बार 180+ रन के लक्ष्य का पीछा किया है और नौ में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम सिर्फ एक मैच जीत पाई है।

आरसीबी के बल्लेबाज रहे हैं फ्लॉप
विराट जैसे चेज मास्टर के रहते हुए टीम का यह हाल किसी के भी समझ से परे है। मंगलवार को महिपाल लोमरोर की तूफानी पारी की बदौलत जरूर एक वक्त बेंगलुरु की उम्मीद जग गई थी, लेकिन आखिर में टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई। विराट ने 22 रन, रजत पाटीदार ने 29 रन और महिपाल लोमरोर ने 33 रन बनाए। वहीं, कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 19 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। मैक्सवेल लगातार चौथे मैच में फेल रहे। वह खाता नहीं खोल सके। वहीं, कैमरन ग्रीन भी अब तक कुछ खास नहीं कर सके हैं।

इस सीजन आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन
इस सीजन आरसीबी की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में से कोहली शीर्ष पर हैं। वह एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिनके रन तीन अंकों में हैं। वह अब तक चार पारियों में 205 रन बना चुके हैं। वहीं, दिनेश कार्तिक ने 90 रन, अनुज रावत ने 73 रन, फाफ डुप्लेसिस ने 65 रन और कैमरन ग्रीन ने 63 रन बनाए हैं। इसके अलावा बाकी सब फेल रहे हैं।