{"_id":"5ec17ab3e998f8488f364dc6","slug":"rcb-director-mike-hesson-is-hopeful-of-ipl-will-go-on-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"RCB के निदेशक माइक हेसन को उम्मीद- इस साल होगा आईपीएल का आयोजन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB के निदेशक माइक हेसन को उम्मीद- इस साल होगा आईपीएल का आयोजन
Sun, 17 May 2020 11:26 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 17 May 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
माइक हेसन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हेसनको अब भी उम्मीद है कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद इस साल इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल का आयोजन होगा। उन्होंने साथ ही कहा कि टूर्नामेंट जब भी होगा तो उनकी टीम इसमें हिस्सा लेने के लिए तैयार होगी।
विज्ञापन
आईपीएल का आयोजन 29 मार्च से 24 मई के बीच होना था, लेकिन भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। बाद में सरकार ने भी देश भर में लॉकडाउन लागू कर दिया।
विज्ञापन
हेसन ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम 'क्रिकेट कनेक्टेड' में कहा, 'हमें अब भी उम्मीद है कि चीजों में सुधार होगा और इस साल आईपीएल का आयोजन होगा। अगर ऐसा होता है तो मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि आरसीबी इसके लिए तैयार रहेगा।'
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के कोच रह चुके हेसन ने कहा कि अभूतपूर्व स्वास्थ्य संकट को देखते हुए क्रिकेट गतिविधियों को रोककर सही फैसला किया गया। उन्होंने कहा, 'सभी की तरह हम भी शिविर के आयोजन से एक हफ्ता दूर थे, हमारी योजना भी तैयार थी।'
हेसन ने कहा, 'सभी चीजों को रोककर सही फैसला किया गया। बेशक इस समय अन्य प्राथमिकताएं हैं, जिन पर लोगों का ध्यान है।' इस महामारी के कारण दुनिया भर में अधिकांश खेल प्रतियोगिताओं को रद्द या स्थगित किया गया है, जिसमें टोक्यो ओलंपिक भी शामिल हैं, जिनका आयोजन इस साल होना था।