{"_id":"605b45d08ebc3e8c942f15fe","slug":"rcb-batsman-mohammed-azharuddeen-wants-to-learn-the-art-of-consistency-skipper-virat-kohli-during-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली के मुरीद हैं मोहम्मद अजहरुद्दीन, जानें आईपीएल में उनसे क्या चाहते हैं सीखना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली के मुरीद हैं मोहम्मद अजहरुद्दीन, जानें आईपीएल में उनसे क्या चाहते हैं सीखना
Thu, 25 Mar 2021 08:47 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 25 Mar 2021 08:47 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मद अजहरुद्दीन
- फोटो : Instagram@azhar_junior_14
केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन का विजय हजारे ट्रॉफी के लिए ट्रेनिंग कैम्प चल रहा था। वह दिन की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद टीम के होटल पहुंचे। उस समय आईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हुई थी। अजहरुद्दीन ने अपने साथी संजू सैमसन के साथ टीवी खोला और नीलामी देखने लगे।
विज्ञापन
नीलामी के दौरान जब उनका नाम लिया गया तो उस समय अजहरुद्दीन के चेहरे पर तनाव दिखाई दिया। उन्हें उम्मीद थी घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें आईपीएल में अब उन्हें कॉन्ट्रैक्ट मिलने जा रहा है। उनके साथी संजू सैमसन ने नीलामी के दौरान उनसे धीरज रखने को कहा। अंत में मोहम्मद अजहरुद्दीन का सपना सच हुआ जब उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
विज्ञापन
मोहम्मद अजहरुद्दीन आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और विराट कोहली के प्रशंसक हैं। एक अखबार को दिए इंटरव्यू में अजहरुद्दीन ने कहा, आरसीबी मेरी पसंदीदा टीम है, और विराट कोहली मेरे लिए स्पेशल होंगे, क्रिकेट में विराट कोहली मेरे आदर्श और हीरो हैं, उनकी कप्तानी में खेलने का मेरा सपना सच हुआ। अजहरुद्दीन ने आगे कहा, मुझे सपने जैसा लगता है कि मैं विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने के लिए उतावला हूं, उनसे बैटिंग और फिटनेस के कुछ टिप्स लूंगा।
विज्ञापन
मोहम्मद अजहरुद्दीन के मुताबिक, मै विजय हजारे ट्रॉफी के मैच के लिए अभ्यास करके लौटा था, मैं संजू सैमसंग और निधीस के साथ आईपीएल नीलामी देख रहे थे। मैं उस समय तनाव में था जब मेरा नाम ऑक्शन में लिया गया।
साक्षात्कार के दौरान बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, मैं इस साल आईपीएल खेलना चाहता था क्योंकि घरेलू क्रिकेट में मैंने शानदार प्रदर्शन किया। उस दौरान संजू ने मुझे तनाव में देखा और कहा कि भाई शांत रहो, सब कुछ ठीक होगा। क्योंकि आपने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। जब मुझे आईपीएल में आरसीबी ने खरीदा तो संजू सैमसन ने ताली बजाना शुरू कर दिया वहां पर हम सबने इसे जश्न के रूप में मनाया।
अजहरुद्दीन ने कहा कि आईपीएल में चुने जाने के बाद मुझे मेरी टीम के सभी साथियों ने बधाई दी, इसके बाद जब मैं अपने रूम पहुंचा तो एक अनजान नंबर से मेरे फोन पर मैसेज आया था। मैंने जब उस मैसेज को देखा तो ये विराट कोहली का बधाई संदेश था। उस मैसेज में विराट ने लिखा, आपका आरसीबी में स्वागत है, मैं विराट कोहली उम्मीद करता हूं आप से जल्द ही मुलाकात होगी। ये देखकर मैं भौचक्का रह गया। मैंने तुरंत ये मैसेज संजू सैमसन को दिखाया।