{"_id":"604ccd1f8ebc3ee65001c5ee","slug":"rawalpindi-stadium-renamed-as-shoaib-akhtar-cricket-stadium-former-pakistani-cricketer-gets-emotional","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावलपिंडी मैदान का नाम बदलकर हुआ 'शोएब अख्तर स्टेडियम', पाकिस्तानी दिग्गज ने यूं जताया आभार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रावलपिंडी मैदान का नाम बदलकर हुआ 'शोएब अख्तर स्टेडियम', पाकिस्तानी दिग्गज ने यूं जताया आभार
Sat, 13 Mar 2021 08:03 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 13 Mar 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
शोएब अख्तर क्रिकेट टीम
- फोटो : twitter@shoaib100mph
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को उनके देश में खास सम्मान दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट के स्टार गेंदबाज रहे अख्तर के नाम पर एक स्टेडियम का नाम रखा गया है। पाकिस्तान की तरफ से खेलते हुए 444 अंतरराष्ट्रीय विकेट चटकाने वाले अख्तर को यह सम्मान उनके गृहनगर में मिला है।
विज्ञापन
दरअसल रावलपिंडी के केआरएल स्टेडियम का नाम बदलकर अब शोएब अख्तर क्रिकेट स्टेडियम कर दिया गया है। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से दुनियाभर में मशहूर इस तेज गेंदबाज ने इस खास सम्मान के लिए सभी को शुक्रिया कहा है। ट्विटर पर स्टेडियम की तस्वीर डालते हुए उन्होंने कहा कि अपनी खुशी को बयां करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं।
विज्ञापन
दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'रावलपिंडी के केआरएल स्टेडियम का नाम बदलकर शोएब अख्तर स्टेडियम रखने पर विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं बहुत कम ही बार निःशब्द होता हूं मगर आज हो गया हूं. वास्तव में मेरे पास वर्षों से मिले प्यार और सम्मान के लिए सभी को धन्यवाद देने के लिए कोई शब्द नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने अपने नाम वाली स्टेडियम की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने हमेशा पूरी निष्ठा और लगन के साथ पूरी ईमानदारी से पाकिस्तान की सेवा की है। हमेशा अपना झंडा ऊंचा रखा।'
I have always done by best to serve Pakistan with utmost dedication and passionate determination, with integrity. To always keep our flag high. Today and everyday I wear the star on my chest with pride. Thank you, Pakistan. Zindabad pic.twitter.com/nCaPDKTZZ8
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) March 13, 2021
बता दें कि अख्तर ने पाकिस्तान के लिए 46 टेस्ट खेले और 178 विकेट झटके, जबकि 163 वनडे में उन्होंने 247 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 15 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भी खेले और 19 विकेट लिए।