IPL Final: चेन्नई की जीत के बाद जडेजा की विधायक पत्नी ने छुए उनके पैर, फैंस बोले- भारतीय संस्कृति पर गर्व है
आईपीएल फाइनल में चेन्नई की जीत के बाद रवींद्र जडेजा की पत्नी ने उनके पैर छुए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई को पांचवीं बार चैंपियन बनाने के बाद जडेजा जब अपनी पत्नी से मिले तो उन्होंने पहले जडेजा के पैर छुए फिर उनके गले लग गईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस जडेजा की पत्नी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जडेजा की पत्नी रिवाबा जामनगर उत्तर सीट से भाजपा विधायक हैं, लेकिन जब वह अपने पति से मिलने मैदान में पहुंचीं तो उन्होंने भारतीय संस्कारों का परिचय दिया।
Rivaba Jadeja first touched Sir Ravindra Jadeja's feet and before giving him hug after IPL final win.#RivaBaJadeja #Jadeja #MSDhoni𓃵pic.twitter.com/qIwMErKLEV
— Vikram Rajput (@iVikramRajput) May 30, 2023
रिवाबा साड़ी पहनकर मैदान में पहुंचीं और उनका सिर भी पल्लू से ढंका हुआ था। इसके बाद उन्होंने जडेजा के पैर छुए और जडेजा ने उन्हें गले लगा लिया। फैंस का कहना है कि भारतीय परंपरा के अनुसार रिवाबा ने अपने संस्कारों का परिचय दिया है और बाकी लोगों को भी उनसे सीख लेनी चाहिए।
मर्यादा, संस्कार, खुशी ,मुस्कान और उत्सव ❤️💛🦁
— मेवाड़ी बाबा 🥸🇮🇳 (@chundawatRs7773) May 30, 2023
मैदान चाहे रण का हो या खेल का, क्षत्रिय का जलवा कायम रहेगा। #IPL2023Final
पत्नी रिवाबा जडेजा ने कुछ इस तरह दी जडेजा को बधाई | 💐🇮🇳 Rivaba Ravindrasinh Jadeja Ravindra Jadeja pic.twitter.com/Y6zhdzRMcl
#मर्यादा, संस्कार, खुशी ,मुस्कान और जश्न ❤️💛🦁 #Rajput 👑 यो ना थमता 💪🚩
— Ravinder Singh (@Ravsa_Tanwar007) May 30, 2023
Champion 🏆 Ravindra Jadeja Rivaba Ravindrasinh Jadeja@imjadeja @CskIPLTeam pic.twitter.com/du6aipPNZ5
तुम्हारे खेल से ज्यादा हमारे #संस्कार के चर्चे हैं ..
— ठाकुर अभय परमार (@__MrParmar__) May 30, 2023
Rivaba Ravindrasinh Jadeja 🚩❤️#RivaBaJadeja #RavindraJadeja #
Rivaba jdeja sadi pahnkar mach dekhne ayin. Mach ke bad ravindra jadeja ke pair chhukar unhone rajputana parmpra or bhartiy sanskrari ke man ko bdaya pic.twitter.com/rsyYnCwNUh
— Pankaj Rajpoot (@PankajR75147532) May 30, 2023
Sister-in-law is our MLA..!!
— Yusuf Bhandarkar (@BhandarkarYusuf) May 31, 2023
Ravindra Jadeja's wife Rivaba Jadeja came to the stadium wearing a saree and look carefully her head is also covered... This is not a big deal but a very big thing. This is Kshatriya Sanskar pic.twitter.com/o7kEL0gVWF
मैच में जडेजा ने किया कमाल
फाइनल में रवींद्र जडेजा ने चेन्नई के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शुभमन गिल को आउट कर चेन्नई की टीम को पहली सफलता दिलाई और उनके विकेट के चलते ही चेन्नई की टीम मैच में वापस आई। वहीं, बल्ले के साथ उन्होंने मैच की आखिरी दो गेंद में छक्का और चौका लगाकर टीम को अपनी टीम को चैंपियन बनाया। इस सीजन जडेजा शानदार लय में रहे हैं और गेंदबाजी में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वह एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल में 150 से ज्यादा विकेट लिए हैं और 2000 से ज्यादा रन बनाए हैं।