फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravindra Jadeja hits back at Sanjay Manjrekar for 'bits and pieces' comment 

रविंद्र जडेजा ने मांजरेकर पर साधा निशाना, कहा- मैंने आपकी काफी बकवास सुन ली

Thu, 04 Jul 2019 06:01 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 04 Jul 2019 06:01 AM IST
विज्ञापन
Ravindra Jadeja hits back at Sanjay Manjrekar for 'bits and pieces' comment 
जडेजा और मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय आलराउंडर रविंद्र जडेजा ने बुधवार को खिलाड़ी से कमेंटेटर बने संजय मांजरेकर पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने इस पूर्व बल्लेबाज की बकवास काफी सुन ली।

विज्ञापन


विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की हार के बाद से मांजरेकर कुछ खिलाड़ियों की काफी आलोचना कर रहे थे, जिसमें अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी और सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल भी शामिल हैं। मुंबई के इस पूर्व क्रिकेटर ने हाल में जडेजा को भी 'टुकड़ों में प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी' कहा था।

विज्ञापन

इस टिप्पणी से नाराज जडेजा ने ट्विटर पर अपनी नाराजगी जाहिर की। जडेजा ने लिखा, 'इसके बावजूद मैंने आपकी तुलना में दोगुना मैच खेले और मैं अब भी खेल रहा हूं। जिन्होंने उपलब्धि हासिल की है उन खिलाड़ियों का सम्मान करना सीखें। मैंने आपकी काफी बकवास सुन ली है।'



जडेजा ने 151 एकदिवसीय मैचों में 2035 रन बनाए और 174 विकेट हासिल किए जबकि मांजरेकर ने 74 मैचों में 1994 रन बनाए। मांजरेकर ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ धोनी के रवैये पर सवाल उठाए थे और सलामी बल्लेबाज के रूप में राहुल की भी आलोचना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed