फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जडेजा ने तोड़ा धोनी का आठ साल पुराना रिकॉर्ड, टी-20 में बनाया नया कीर्तिमान

Sat, 05 Dec 2020 12:37 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 05 Dec 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Ravindra Jadeja breaks MS Dhoni 8 years old record at no.7 in T20Is
रविंद्र जडेजा - फोटो : twitter@BCCI

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 में बेहद खास उपलब्धि हासिल की। जडेजा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी का आठ साल पुराना रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 



 

Ravindra Jadeja breaks MS Dhoni 8 years old record at no.7 in T20Is
रविंद्र जडेजा - फोटो : social media

दरअसल, कैनबरा में खेले गए पहले टी-20 में नंबर सात पर बल्लेबाजी करते हुए जडेजा ने 23 गेंदों में 44 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच 5 चौके और 1 छक्के लगाए। 

Ravindra Jadeja breaks MS Dhoni 8 years old record at no.7 in T20Is
रविंद्र जडेजा - फोटो : social media

इसी के साथ जडेजा नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2012 में वानखेड़े में 18 गेंदों पर 38 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravindra Jadeja breaks MS Dhoni 8 years old record at no.7 in T20Is
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : twitter@ICC

सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 161/7 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया निर्धारित 20 ओवर में 150/7 ही बना पाया। टीम इंडिया की तरफ से कनकशन सब्सीट्यूट युजवेंद्र चहल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर्स में 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इस प्रदर्शन के लिए '12वें' खिलाड़ी युजवेंद्र चहल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

विज्ञापन
Ravindra Jadeja breaks MS Dhoni 8 years old record at no.7 in T20Is
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media

बता दें कि टीम इंडिया की इस जीत में केएल राहुल (51 रन), रविंद्र जडेजा (44 रन नाबाद), युजवेंद्र चहल और टी नटराजन (3 विकेट) का अहम योगदान रहा। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टी-20 छह दिसंबर को खेला जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed