{"_id":"5b60d1a44f1c1b8f568b781f","slug":"ravinder-jadeja-says-india-have-chance-to-beat-england-at-their-den","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वास से लबरेज जडेजा ने कहा, टीम इंडिया में इंग्लैंड को उसके घर में हराने का दम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्वास से लबरेज जडेजा ने कहा, टीम इंडिया में इंग्लैंड को उसके घर में हराने का दम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:46 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली और रविंद्र जडेजा
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने कहा है कि सिर्फ टीम इंडिया की इंग्लैंड को उसकी सरजमीं पर हरा सकती है। आत्मविश्वास से लबरेज जडेजा ने कहा, 'भारतीय क्रिकेट में अच्छी बात यह है कि हमारे पास कई विकल्प हैं। ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय टीमों में किसी खिलाड़ी के संन्यास के बाद इतने विकल्प नहीं होते हैं। हमारे पास अभी सब कुछ हैं। हम इस सीरीज को लेकर सकारात्मक हैं। हम वास्तव में ऐसा महसूस करते हैं कि यह टीम इंग्लैंड को उनकी सरजमीं पर हरा सकती है।'
विज्ञापन
भारतीय टीम मैच में दो स्पिनरों के साथ उतर सकती है, जिससे टीम में जगह बनाने के लिए जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव के बीच मुकाबला रहेगा। बाएं हाथ के दो स्पिनरों के साथ उतरने की संभावना के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, 'कुछ भी हो सकता है कुलदीप काफी अच्छा खेल रहे हैं।'
विज्ञापन
भारतीय टीम 2014 में पिछले दौरे पर पांच मैचों की सीरीज 1-3 से हार गई थी, लेकिन जडेजा को लगता है कि टीम अब काफी परिपक्व है। उन्होंने कहा, 'हां, अब हमारे पास ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी हैं। ज्यादातर खिलाड़ियों को कम से कम 25-30 टेस्ट मैचों का अनुभव है। टेस्ट क्रिकेट में अनुभव काफी मायने रखता है।
विज्ञापन
इंग्लैंड की टीम में अच्छे तेज गेंदबाज है, जो घरेलू हालात का फायदा उठा सकते हैं। हमारी टीम में भी कुछ अच्छे गेंदबाज हैं। 2014 के दौरे पर हमारे पास अनुभव की कमी थी। हमें यह नहीं पता था कि पिच कैसी होगी और मौसम से कैसे निपटना है।
अब हम हालात से वाकिफ है और टेस्ट क्रिकेट का अनुभव भी हैं। मुझे लगता है कि हम उन पर हावी रहेंगे। पिछले दौरे पर जेम्स एंडरसन से हुई तकरार के बारे में पूछे जाने पर जडेजा ने कहा कि अब वह मेरा दोस्त है।