फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravichandran Ashwin Writes To Elon Musk On Security Of His Twitter Account | IND vs AUS Test Series

Ashwin-Elon Musk: अपने ट्विटर अकाउंट की सुरक्षा को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने एलन मस्क से की यह मांग, जानें

Wed, 15 Mar 2023 04:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 15 Mar 2023 04:28 PM IST
सार

अश्विन ने कई बार अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से अपने फैंस का एंटरटेन किया है, लेकिन फिलहाल उन्हें माइक्रो-ब्लॉगिंग के साथ सुरक्षा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Ravichandran Ashwin Writes To Elon Musk On Security Of His Twitter Account | IND vs AUS Test Series
रविचंद्रन अश्विन और एलन मस्क - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की 2-1 से टेस्ट सीरीज जीत के हीरो रहे रविचंद्रन अश्विन फिलहाल छुट्टियां मना रहे हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है। अश्विन अब सीधे राजस्थान रॉयल्स की टीम से आईपीएल में खेलते दिखेंगे। अश्विन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और बुधवार को उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट किया, जिसकी खूब चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

अश्विन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

दरअसल, अश्विन ने कई बार अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से अपने फैंस का एंटरटेन किया है, लेकिन फिलहाल उन्हें माइक्रो-ब्लॉगिंग के साथ सुरक्षा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अश्विन ने बुधवार को ट्विटर पर पोर्टल के मालिक एलन मस्क को अपनी प्रोफाइल सुरक्षित करने के कदमों के बारे में बताने के लिए मैसेज लिखा। अश्विन ने लिखा- ठीक है!! अब मैं 19 मार्च से पहले अपने ट्विटर अकाउंट को कैसे सुरक्षित कर सकता हूं, मुझे पॉप-अप मिलते रहते हैं लेकिन कोई भी लिंक किसी तरह की स्पष्टता की ओर नहीं जाता है। एलन मस्क जरूरतमंदों के लिए कदम उठाएं। हमें सही दिशा दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विटर ने भारत में ट्विटर ब्लू किया लॉन्च

Ravichandran Ashwin Writes To Elon Musk On Security Of His Twitter Account | IND vs AUS Test Series
ट्विटर के सीईओ एलन मस्क - फोटो : सोशल मीडिया
माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) ने आखिरकार भारत में अपनी प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस 'ट्विटर ब्लू' को लॉन्च कर दिया है। भारत में ब्लू टिक लेने और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस के फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल यूजर्स को 900 रुपये प्रतिमाह चुकाने होंगे। वहीं कंपनी ने 650 रुपये में सबसे कम कीमत वाला प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान जारी किया है। यह प्लान वेब यूजर्स के लिए है। यह चार्ज नहीं देने वाले लोगों से 19 मार्च के बाद से ब्लू टिक वापस ले लिया जाएगा। 
विज्ञापन

ट्विटर ब्लू वाले यूजर्स को मिलेगी यह सुविधा

कंपनी ने ट्विटर ब्लू को पिछले साल ही नए रूप में जारी किया था। इसे पहले अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और जापान समेत कुछ देशों में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने अब भारत में भी अपनी प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस को लॉन्च किया है। भारतीय यूजर्स को भी ट्विटर ब्लू के सभी खास फीचर्स का लाभ मिलेगा। कंपनी के अनुसार, भुगतान करके सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को एडिट ट्वीट बटन, 1080p वीडियो अपलोड, रीडर मोड और ब्लू टिक की सुविधा मिलेगी। 

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अश्विन का बेहतरीन प्रदर्शन

Ravichandran Ashwin Writes To Elon Musk On Security Of His Twitter Account | IND vs AUS Test Series
अश्विन और जडेजा - फोटो : BCCI
क्रिकेट की बात करें तो अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया। चार मैचों की सीरीज में अश्विन ने 25 विकेट निकाले थे और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। रवींद्र जडेजा के साथ अश्विन को संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। जडेजा के साथ अपनी साझेदारी के बारे में बताते हुए अश्विन ने कहा- यह एक शानदार सफर रहा है। हमने बहुत पहले शुरुआत की थी, लेकिन हम एकदूसरे के बिना उस तरह से घातक नहीं होंगे।

अश्विन ने जडेजा को लेकर कही थी यह बात

अश्विन ने कहा- हमें यह पहचानने की जरूरत है। कम से कम मैंने पिछले दो-तीन वर्षों में यह पहचानना शुरू कर दिया है। जडेजा मुझे गेंद के साथ रचनात्मक होने की बहुत आजादी देते हैं। इसका श्रेय उन्हें दिया जा सकता है। मुझे लगा कि जडेजा ने दिल्ली टेस्ट में अच्छी गेंदबाजी की है। यही वजह है कि हम आज यहां हैं। अश्विन को अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने और 2023 सीजन की तैयारी शुरू करने से पहले आराम का काफी समय मिलेगा। आईपीएल की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed