फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravichandran Ashwin Wife Prithi Pens Emotional Note says A Lot Happened Between 500 And 501 wicket; IND vs ENG

IND vs ENG: '500 से 501 विकेट के बीच हमारी जिंदगी में...', अश्विन की उपलब्धि पर भावुक हुईं पत्नी प्रीति, जानें

Mon, 19 Feb 2024 01:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 19 Feb 2024 01:34 PM IST
सार

अश्विन और उनके परिवार के लिए वह आपातकाल की स्थिति क्या थी इस बारे में अभी तक पूरी तरह से पता नहीं चला है, क्योंकि बीसीसीआई ने सभी से निजता की अपील की है। हालांकि, बोर्ड उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने अपने पोस्ट में अश्विन की मां की तबीयत खराब होने की बात कही थी।

विज्ञापन
Ravichandran Ashwin Wife Prithi Pens Emotional Note says A Lot Happened Between 500 And 501 wicket; IND vs ENG
प्रीति, अश्विन और उनके दो बच्चे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रविचंद्रन अश्विन ने रविवार को खेल भावना दिखाते हुए भारत-इंग्लैंड तीसरे टेस्ट के चौथे दिन मैदान पर वापसी की और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। अश्विन ने राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन जैक क्राउली को आउट कर 500 टेस्ट विकेट पूरे किए थे। दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी भाग लिया, लेकिन इसके बाद फैमिली इमरजेंसी के कारण उन्हें घर वापस जाना पड़ा था। अश्विन शनिवार को मैदान पर नहीं दिखे थे क्योंकि मां की तबीयत खराब होने पर वह चेन्नई वापस लौट गए थे। हालांकि, रविवार को वह राजकोट लौटे और उन्होंने अपना 501वां टेस्ट विकेट हासिल किया। अब उनकी पत्नी प्रीति ने उपलब्धि पर एक भावुक नोट लिखा है।
विज्ञापन

Ravichandran Ashwin Wife Prithi Pens Emotional Note says A Lot Happened Between 500 And 501 wicket; IND vs ENG
रविचंद्रन अश्विन और प्रीति - फोटो : सोशल मीडिया
अश्विन और उनके परिवार के लिए वह आपातकाल की स्थिति क्या थी इस बारे में अभी तक पूरी तरह से पता नहीं चला है, क्योंकि बीसीसीआई ने सभी से निजता की अपील की है। हालांकि, बोर्ड उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने अपने पोस्ट में अश्विन की मां की तबीयत खराब होने की बात कही थी। अब प्रीति ने उस स्थिति की गंभीरता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के लिए 48 घंटे का समय सबसे लंबा और कठिन था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ravichandran Ashwin Wife Prithi Pens Emotional Note says A Lot Happened Between 500 And 501 wicket; IND vs ENG
अश्विन का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, 'हमने हैदराबाद में 500 विकेट का इंतजार किया, लेकिन तब ऐसा नहीं हुआ। विशाखापत्तनम में भी इंतजार किया, लेकिन तब भी चूक गए। इसलिए मैंने ढेर सारी मिठाई खरीदी और 499 विकेट होने पर मैंने घर पर सभी को बांट दिया। 500 विकेट होने पर कोई खास जश्न नहीं मना और चुपचाप बीत गया, जैसे की कुछ हुआ ही न हो। 500 और 501 (अश्विन के विकेट) के बीच बहुत कुछ हुआ। हमारे जीवन के सबसे लंबे 48 घंटे। 
विज्ञापन

Ravichandran Ashwin Wife Prithi Pens Emotional Note says A Lot Happened Between 500 And 501 wicket; IND vs ENG
अश्विन का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने लिखा, 'लेकिन यह पोस्ट 500 विकेट के बारे में है और उससे पहले 499 विकेट के बारे में। क्या शानदार उपलब्धि है। अश्विन आप क्या कमाल के खिलाड़ी हैं। मुझे आप पर गर्व है। हम सभी आपसे प्यार करते हैं!' भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को एक प्रेस रिलीज में पुष्टि की थी कि अश्विन रविवार को राजकोट में अपने साथियों के साथ फिर से जुड़ने के लिए उपलब्ध होंगे। अश्विन चौथे दिन चायकाल के बाद मैदान पर लौट आए थे। उन्होंने टॉम हार्टले को आउट कर अपना 501वें विकेट लिया था।

View this post on Instagram

A post shared by 𝒫𝓇𝒾𝓉𝒽𝒾 𝒜𝓈𝒽𝓌𝒾𝓃 (@prithinarayanan)

Ravichandran Ashwin Wife Prithi Pens Emotional Note says A Lot Happened Between 500 And 501 wicket; IND vs ENG
अश्विन - फोटो : BCCI
बीसीसीआई ने अश्विन के लिए चार्टर्ड विमान की व्यवस्था की ताकि उन्हें दूसरी पारी में भारत की गेंदबाजी के लिए समय पर राजकोट पहुंचने में मदद मिल सके। परिवार में मुश्किल स्थिति और लगातार यात्रा के कारण मानसिक थकान के बावजूद अश्विन ने हार नहीं मानी और चौथे दिन टीम इंडिया की जीत अहम भूमिका निभाई। उन्होंने छह ओवर गेंदबाजी की और 19 रन देकर एक विकेट लिया। अश्विन अब 23 फरवरी से रांची में शुरू हो रहे चौथे टेस्ट में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed