फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravichandran Ashwin's LBW appeal in Adelaide Test sparks another DRS controversy on Day 2 against Australia

IND vs AUS: भारत के साथ फिर हुई बेइमानी? अश्विन की एलबीडब्ल्यू अपील पर डीआरएस को लेकर हुआ विवाद

Sat, 07 Dec 2024 01:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 07 Dec 2024 01:18 PM IST
सार

अंपायर के नॉटआउट देने के बाद अश्विन और कप्तान रोहित शर्मा ने अन्य सदस्यों के साथ विचार किया और फैसले के खिलाफ डीआरएस लेने का निर्णय लिया। भारतीय खिलाड़ी स्पष्ट थे कि गेंद मार्श के पैड में पहले लगी है, लिहाजा वह एलबीडब्ल्यू आउट हैं।

विज्ञापन
Ravichandran Ashwin's LBW appeal in Adelaide Test sparks another DRS controversy on Day 2 against Australia
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन डीआरएस को लेकर विवाद हुआ। यह घटना ऑस्ट्रेलियाई पारी के 58वें ओवर में जाकर घटी जब भारतीय टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर मिचेल मार्श को एलबीडब्ल्यू देने की अपील की गई। अश्विन ने मार्श को आउट करने के लिए अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉटआउट दिया। 
विज्ञापन

क्या था पूरा मामला? 
अंपायर के नॉटआउट देने के बाद अश्विन और कप्तान रोहित शर्मा ने अन्य सदस्यों के साथ विचार किया और फैसले के खिलाफ डीआरएस लेने का निर्णय लिया। भारतीय खिलाड़ी स्पष्ट थे कि गेंद मार्श के पैड में पहले लगी है, लिहाजा वह एलबीडब्ल्यू आउट हैं। तीसरे अंपायर रिचर्ड कैटेलबोरो ने रिप्ले देखा और अल्ट्रा-एज प्रणाली से भी चेक किया कि गेंद पहले मार्श के पैड पर लगी या बल्ले पर। हालांकि, उन्हें कुछ गलत नहीं लगा और तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को बरकरार रखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फैसले पर हेडन ने उठाए सवाल 
तीसरे अंपायर के फैसले से सभी को हैरानी हुई क्योंकि निर्णय देने के बाद एक अलग एंगल से यह साफ दिखा कि गेंद मार्श के पैड पर पहले लगी थी। कमेंट्री कर रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने इस पर सवाल उठाया कि आखिर क्यों फैसला देने के बाद ही यह एंगल उपलब्ध होता है। उन्होंने कहा, मुझे यह बात समझ नहीं आती कि फैसला हो जाने के बाद ही हमें क्यों स्पष्ट एंगल नजर आता है। 
विज्ञापन

अश्विन ने बाद में मार्श का किया शिकार 
कुछ सेकेंड बाद बॉल ट्रैकिंग में दिखा कि गेंद विकेट की ओर लग रही है, लेकिन इंपैक्ट अंपायर कॉल है। इससे भले ही मार्श आउट नहीं हुए, लेकिन भारत का रिव्यू बच गया। मैदानी अंपायर का मानना था कि गेंद पहले मार्श के बल्ले से लगी है, इसलिए उन्होंने अंगुली नहीं उठाई। मार्श की खुशी ज्यादा देर नहीं टिक सकी क्योंकि इसके कुछ देर बाद ही अश्विन की ही गेंद पर मार्श विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौटे। भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी इस मामले पर अपने विचार साझा किए और कहा कि फैसले को पलटने के लिए कोई पुख्ता सबूत नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed