{"_id":"5e6652c58ebc3ef40724f4c0","slug":"ravichandran-ashwin-hits-hundred-after-disappointing-new-zealand-tour-in-tnca-first-division-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविचंद्रन अश्विन ने जड़ा शतक, 13 चौके की मदद से बनाए 102 रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रविचंद्रन अश्विन ने जड़ा शतक, 13 चौके की मदद से बनाए 102 रन
Mon, 09 Mar 2020 07:59 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 09 Mar 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड दौरे पर नाकाम रहने वाले रविचंद्रन अश्विन ने अपने घर पर शतक जड़कर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। इस स्टार ऑफ स्पिनर ने तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (टीएनसीए) की डिविजन लीग में नौवें दौर के मैच में एमआरसी-ए की ओर से अल्वरपेट के खिलाफ खेलते हुए 102 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी पारी में 180 गेंदों का सामना कर उन्होंने 13 चौके और एक छक्का जड़ा। इस दौरान उन्होंने आर. श्रीनिवासन (87) के साथ चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी की। न्यूजीलैंड दौरे के बाद अश्विन का यह पहला मैच था।
विज्ञापन
उन्होंने वेलिंग्टन में पहले टेस्ट में सिर्फ तीन विकेट लिए थे और चार रन बनाए थे। दूसरे मैच में उन्हें मौका नहीं मिला था। अश्विन ने 2017 के बाद 27 टेस्ट मैचों में 17.36 की औसत से रन बनाए हैं और सिर्फ एक अर्द्धशतक जड़ा है।
विज्ञापन