भारतीय टीम के दिग्ग्ज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन बुधवार को आईपीएल में पंजाब की टीम से अलग हो गए। इस बात की जानकारी किंग्स इलेवन पंजाब के को-ऑनर नेस वाडिया ने दी।
पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब टीम की कमान संभालने वाले अश्विन का आईपीएल के अगले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलना तय माना जा रहा है। हालांकि, डील अभी तक फाइनल नहीं हुई है। वहीं, अश्विन के टीम से हटने के बाद सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को पंजाब टीम की कमान सौंपी जा सकती है।
3 of 6
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : ipl
वाडिया ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, मुझे पता है कि बहुत सारी अटकलें हैं लेकिन हम अभी भी बात कर रहे हैं। अश्विन बहुत अच्छे और बहुमुखी खिलाड़ी हैं। कोई भी टीम उन्हें पसंद करेगी। हम कुछ अलग-अलग टीमों (दिल्ली सहित) से बात कर रहे हैं और जैसे ही स्पष्ट होंगे, हम इसकी घोषणा करेंगे।
उन्होंने आगे कहा, 'हम सौहार्दपूर्वक इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि हमें रास्ते निकालने चाहिए और अब हम सभी के लिए सबसे उपयुक्त, सबसे अच्छा समाधान पाने की कोशिश कर रहे हैं। हम यह देखने के लिए कुछ टीमों से बात कर रहे हैं कि सबसे अच्छा फिट और मूल्य अश्विन और हम दोनों के लिए कहां से आता है। हम सभी के लिए सबसे अच्छा सौदा चाहते हैं।'
5 of 6
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : ipl
अश्विन की कप्तानी में पिछले दो साल पंजाब की टीम पहले हाफ में बेहतर खेली, लेकिन दूसरे हाफ में टीम का प्रदर्शन खराब रहा था। 2018 में टीम सातवें और 2019 में छठे स्थान पर रही। अश्विन ने अब तक पंजाब के लिए 28 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 25 विकेट लिए। इससे पहले वे चेन्नई सुपरकिंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के लिए खेल चुके हैं।