विलियमसन की तारीफ करने पर रवि शास्त्री हुए ट्रोल, नाराज फैंस ने कहा-रिजाइन कब दोगे
टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इसके पीछे की वजह ये है कि शास्त्री ने वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के हाथों बाउंड्री के आधार पर मिली हार को गरिमा से स्वीकार करने के लिए न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की तारीफ की।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'आपकी गरिमा और रवैया काबिले तारीफ था। पिछले 48 घंटो में आपने जिस तरीके से गरिमामय आचरण किया है, उसकी दाद देनी होगी। तुम सिर्फ केन नहीं, बल्कि सक्षम भी हो। भगवान भला करे।'
शास्त्री के इस ट्वीट के बाद फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया। एक फैन ने लिखा, 'आज आपने कितने पैग खत्म किया है।'
How many pegs u have finished today😂?
— Deep Paul (@EdgedndGone) July 16, 2019
दूसरे फैन ने लिखा, 'कृपया भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के लिए मत अप्लाई करना।'
Pls don't apply for the position of coach of the Indian team.
— Shyamotanu Mukherjee (@ShyamotanuM) July 17, 2019
एक और फैन ने लिखा, 'रिजाइन दे मोटू...तेरे से नहीं होगा।
resign de motu.. tere se nehi hoga
— BIPLAV (@biplavsethi5) July 16, 2019
एक और फैन ने लिखा, कब रिजाइन दे रहो।'
Kab resign de rhe ho
— Rishi Jha (@RishiJh90449391) July 17, 2019
एक और फैन ने लिखा, भगवान तुम्हारे हाथ से भारतीय टीम को बचाए।'
May God save Indian team from you hands first 🤦♂️😜
— Indian Rahul 🇮🇳❗ (@Rightousrahul) July 17, 2019
बता दें कि इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 241 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने भी निर्धारित 50 ओवर में इतने ही रन बनाए।
इसके बाद सुपर ओवर हुआ, जिसमें दोनों टीमों ने 15-15 रन बनाए। आखिर में मैच का नतीजा बाउंड्री से हुआ। इंग्लैंड ने पूरे मैच में 26 बाउंड्री लगाईं, जिसमें 24 चौके और छक्के थे जबकि और न्यूजीलैंड ने 17 बाउंड्री लगाई जिसमें 14 चौके थे।