{"_id":"5742b04d4f1c1b7818691192","slug":"ravi-shastri-may-be-out-from-team-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्री समेत टीम इंडिया का पूरा सपोर्टिंग स्टाफ हो सकता है बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शास्त्री समेत टीम इंडिया का पूरा सपोर्टिंग स्टाफ हो सकता है बाहर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 May 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई का नया अध्यक्ष बनते ही अनुराग ठाकुर का नए कोच के लिए विज्ञापन देने का अहम निर्णय लिया। माना जा रहा है कि इससे रवि शास्त्री और टीम सपोर्ट स्टाफ संजय बांगड़, आर श्रीधर और भारत अरुण के टीम के साथ जुड़ने के रास्ते पर विराम लग सकता है।
विज्ञापन
ये सभी 2014 के इंग्लैंड दौरे से टीम के साथ हैं। बांगड़, अरुण और श्रीधर टीम के साथ क्रमश: गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच के रूप में जुड़े रहे हैं। टीम डायरेक्टर के रूप में शास्त्री का कार्यकाल टी-20 विश्व कप के साथ मार्च-अप्रैल में समाप्त हो गया था।
विज्ञापन
यह मुमकिन है जो भी नया मुख्य प्रशिक्षक आएगा वो अपने साथ नया सपोर्ट स्टाफ भी लेकर आएगा। बांगड़ आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब के साथ मुख्य प्रशिक्षक के रूप में जुड़े हैं लेकिन टीम पिछले दो सीजन से निचले पायदान पर है। श्रीधर भी टीम के साथ दो साल से हैं। भारत अरुण रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के साथ जुड़े हैं लेकिन गेंदबाजी ही बंगलोर का कमजोर पक्ष है।
विज्ञापन