फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Shastri confirms interest in vacant Team India coach's role

रवि शास्त्री करेंगे टीम इंडिया के कोच पद के लिए अप्लाई, कैप्टन कोहली की हैं पहली पसंद

Wed, 28 Jun 2017 09:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 28 Jun 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
Ravi Shastri confirms interest in vacant Team India coach's role
रवि शास्त्री - फोटो : BCCI
कुंबले-विराट विवाद के कारण टीम इंडिया के हेड कोच का पद खाली होने के बाद टीम इंडिया के डायरेक्टर रह चुके रवि शास्त्री ने मंगलवार को कोच बनने की इच्छा जता दी। सूत्रों के मुताबिक वह टीम इंडिया के कोच पद की रेस में शामिल हो गए हैं जल्दी ही वह इसके लिए आवेदन करेंगे। कोच के रूप में शास्त्री कप्तान विराट कोहली की पहली पसंद हैं। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कोहली ने सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण से कोच पद की दौड़ में शास्त्री का नाम शामिल करने का अनुरोध किया था। 
विज्ञापन


चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हार के बाद कोच अनिल कुंबले ने अपना पद छोड़ दिया। हालांकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित सीओए ने कहा था कि वेस्टइंडीज दौरे पर कुंबले टीम इंडिया का कोच बने रहेंगे। लेकिन कुंबले टीम के साथ लंदन से वेस्टइंडीज नहीं गए। निजी कारणों का हवाला देकर वह स्वदेश लौट आए। 
विज्ञापन


टीम इंडिया का कोच बनने की दौड़ में पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग, सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मूडी, डोडा गणेश,  लाल चंद राजपूत और रिचर्ड पायबस के नाम शामिल हैं। 24 जून को बीसीसीआई ने कोच पद के आवेदन की तारीख को बढ़ाकर 9 जुलाई कर दिया गया था। आवेदन की तारीख बढ़ाने की घोषणा करते हुए बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा  कि जिन लोगों ने मुख्य कोच पद के लिए आवेदन कर दिया है, उन्हें अब दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। उनका नाम अंतिम सूची में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कोच पद के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 मई रखी गई थी। बीसीसीआई जुलाई में टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे से पहले हेड कोच का चयन करना चाहती है। एक  खेल वेबसाइट क्रिक नेक्स्ट में छपी खबर के मुताबिक बीसीसीआई के अधिकारियों ने शास्त्री से कोच पद के लिए आवेदन करने को कहा था लेकिन शास्त्री ने उनसे कहा था कि यदि उन्हें कोच चुना जाना निश्चित होगा तभी वह इसके आवेदन करेंगे।


पिछली बार शास्त्री कोच पद की रेस में कुंबले से पिछड़ गए थे ऐसे में वह दोबारा तब तक कोच पद की दौड़ में तबतक शामिल नहीं होना चाहते थे जब तक उन्हें रिजेक्ट किए जाने की संभावना है। वह इस बात की गारंटी चाहते हैं कि उन्हें ही टीम इंडिया का नया कोच नियुक्त किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed