फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Ashwin not fretting about playing 2019 World Cup

टीम से जगह गंवाने के बाद बोले अश्विन- वर्ल्ड कप में नीली जर्सी पहन खेलना चाहता हूं लेकिन...

Thu, 28 Jun 2018 04:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Jun 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
Ravi Ashwin not fretting about playing 2019 World Cup

युवा स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव अपने शानदार प्रदर्शन के बूते टीम इंडिया के स्थायी सदस्य बन चुके हैं। दोनों के बेहतर प्रदर्शन का ही नतीजा है कि आर अश्विन जैसे अनुभवी गेंदबाज को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। विश्व कप 2019 भी नजदीक है, ऐसे में सभी फैंस, एक्सपर्ट के जेहन में रह-रह कर यह सवाल घर कर ही जाता है कि क्या अश्विन अगला विश्व कप खेलेंगे?

विज्ञापन


अश्विन के साथ-साथ अनुभवी स्पिनर रविंद्र जडेजा भी वनडे टीम से बाहर ही चल रहे हैं। खेल के छोटे प्रारूप से हटाए जाने के बाद से भविष्य को लेकर अश्विन से लगातार सवाल किए जाते रहे हैं, जिसका इस बार भी उन्होंने नपा तुला और संयमित जवाब ही दिया।
विज्ञापन


अश्विन की माने तो उनकी वापसी इस बात पर निर्भर करेगी कि चयनकर्ता और मैनेजमेंट उनके खेल को कैसे देखते हैं। अश्विन ने कहा कि, 'मैं नीली जर्सी पहनकर वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं, लेकिन यह तय करना मेरे हाथ में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विश्व कप 2019 को लेकर अश्विन ने कहा, ‘किसी भी दूसरे क्रिकेट खिलाड़ी की तरह मैं भी नीली जर्सी पहनना चाहता हूं। मैं भी विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व रखने का सपना देखता हूं। यह साफतौर पर मेरे मन में बसा है। उम्र के इस पड़ाव पर अब मैं शारीरिक और मानसिक रूप से सिर्फ अपने खेल का आनंद ले रहा हूं। मौका मिलता है तो सकारात्मकता के साथ उसे दोनों हाथों से लपकना चाहूंगा।'


अश्विन ने टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे को कड़ा इम्तिहान बताया। अश्विन के मुताबिक, 'टी-20, वनडे में इंग्लैंड मौजूदा समय की सबसे खतरनाक टीम है। यहां टीम इंडिया को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि टेस्ट में हमारी टीम मजबूत है, यहां हम उन्हें कड़ी टक्कर दे सकते हैं।


बता दें कि आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम में अश्विन और रविंद्र जडेजा दोनों को ही बाहर रखा गया है। हालांकि टीम के यह अनुभवी गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले 5 टेस्ट में टीम का हिस्सा होंगे। टी-20 और वनडे में युजवेंद्र चहल और 'चाइनामैन' कुलदीप यादव को जगह दी गई। बुधवार शाम आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में इस जोड़ी ने धमाल भी मचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed