फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rashid Khan Wedding: Star Afghanistan spinner Rashid Khan got married, these players attended, Watch Video

Rashid Khan Wedding: स्टार अफगान स्पिनर राशिद खान ने किया निकाह, नबी समेत ये खिलाड़ी जश्न में हुए शामिल

Fri, 04 Oct 2024 08:55 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 04 Oct 2024 08:55 AM IST
सार

राशिद ने अब तक पांच टेस्ट, 105 वनडे और 93 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। पांच टेस्ट में उन्होंने 34 विकेट, 105 वनडे में उन्होंने 190 विकेट और 93 टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 152 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन
Rashid Khan Wedding: Star Afghanistan spinner Rashid Khan got married, these players attended, Watch Video
राशिद का निकाह - फोटो : Twitter

विस्तार

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान तीन अक्तूबर को शादी के बंधन में बंध गए। राशिद ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शादी की। दुनिया के दिग्गज स्पिनरों में शुमार राशिद ने पश्तून रीति-रिवाजों के मुताबिक शादी की। इस जश्न मे अफगानिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कई क्रिकेटर भी शामिल हुए। इनमें मोहम्मद नबी के अलावा, अजमतुल्लाह ओमरजाई, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान समेत कई स्टार शामिल हैं। वहीं उनके विवाह स्थल की तस्वीर और वीडियो ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है। फैंस जमकर शादी के जश्न के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

जिस होटल में राशिद का निकाह हुआ, उसके बाहर कई लोग बंदूक लेकर घूमते नजर आए। अफगानिस्तान के कई सितारों ने राशिद को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। अफगानिस्तान टीम के दिग्गजों में से एक मोहम्मद नबी राशिद को जीवन में अगला कदम उठाने के लिए बधाई देने वाले पहले लोगों में से थे। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- दुनिया के इकलौते किंग खान, राशिद खान को शादी करने के लिए बधाई! आपको जीवन भर प्यार, खुशी और सफलता की शुभकामनाएं।

26 साल के राशिद इस पीढ़ी के बेहतरीन स्पिनर्स में से एक हैं। खासतौर पर टी20 क्रिकेट में मौजूदा समय में उनसे बेहतर स्पिनर कोई नहीं है और उन्हें महान खिलाड़ियों में शुमार किया जाने लगा है। उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं, इनमें टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 50 और 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज होने का रिकॉर्ड भी शामिल है। इससे पहले राशिद आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-एक गेंदबाज भी रह चुके हैं।

विज्ञापन

राशिद ने अब तक पांच टेस्ट, 105 वनडे और 93 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। पांच टेस्ट में उन्होंने 34 विकेट, 105 वनडे में उन्होंने 190 विकेट और 93 टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 152 विकेट लिए हैं। टेस्ट में 137 रन देकर सात विकेट पारी में राशिद की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। वनडे में 18 रन देकर सात विकेट राशिद का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। टी20 अंतरराष्ट्रीय में तीन रन देकर पांच विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसके अलावा राशिद वनडे में 1322 रन और T20I में 128.13 के स्ट्राइक रेट से 460 रन बना चुके हैं। आईपीएल में राशिद ने 121 मैचों में 149 विकेट लिए हैं। 24 रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। वह फिलहाल गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा हैं और ऐसी उम्मीद की जा रही है कि गुजरात की टीम उन्हें रिटेन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed