फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rashid Khan said Captain Hardik Pandya Brave Decisions are giving result for gujarat titans

IPL 2022: हार्दिक पांड्या की कप्तानी के कायल हुए राशिद खान, कहा- उनके फैसले जीत की वजह

Fri, 15 Apr 2022 01:15 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 15 Apr 2022 01:15 PM IST
सार

राशिद खान ने कहा है कि एक कप्तान के रूप में हार्दिक टीम का माहौल अच्छा बनाकर रखते हैं। इसी वजह से गुजरात की टीम मैच जीत पा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि वो सामने से टीम का नेतृत्व करना बखूबी जानते हैं। 
 

विज्ञापन
Rashid Khan said Captain Hardik Pandya Brave Decisions are giving result for gujarat titans
गुजरात टाइटंस की टीम - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में दो नई टीमें आने के बाद जब हार्दिक को गुजरात का कप्तान बनाया गया तो कई दिग्गजों ने इस फैसले पर सवाल उठाए थे। हार्दिक के पास घरेलू क्रिकेट में भी कप्तानी का अनुभव नहीं था। वो भारतीय टीम के लिए भी कभी कप्तान या उपकप्तान की भूमिका में नहीं रहे थे। मुंबई इंडियंस के लिए भी उन्होंने यह रोल नहीं निभाया था, लेकिन जब हार्दिक बतौर कप्तान मैदान पर उतरे तो उन्होंने रोहित से लेकर पंत, अय्यर और विलियम्सन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। पांच मैच के बाद उनकी टीम अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है। गुजरात ने पांच में चार मैच जीते हैं और इस टीम के पास सबसे ज्यादा आठ अंक हैं। 
विज्ञापन


हार्दिक की गुजरात एकमात्र टीम है, जो अब तक सिर्फ एक मैच हारी है। बाकी सभी टीमें दो या उससे ज्यादा मैच हार चुकी हैं। कप्तान के रूप में हार्दिक सुपर हिट रहे हैं। उन्होंने आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व किया है। बल्ले, गेंद और अपनी फील्डिंग के जरिए भी वो बाकी खिलाड़ियों के लिए उदाहरण बने हैं। टीम के लेग स्पिनर राशिद खान हार्दिक की कप्तानी के मुरीद हो चुके हैं। उन्होंने कहा है कि गुजरात की सफलता में सबसे ज्यादा योगदान हार्दिक पांड्या का है। 
विज्ञापन

टीम का माहौल शानदार
राशिद खान ने मैच के बाद वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हार्दिक ने मैदान के अंदर और बाहर टीम का माहौल शानदार बनाकर रखा है। हार्दिक उन लोगों में शामिल हैं, जो हमेशा साहसिक फैसले लेते हैं और उन्हें अपने फैसलों पर विश्वास होता है। वो बहुत अच्छे से पता रहता है कि वो क्या कर रहे हैं। एक कप्तान के रूप में अपने फैसलों और रणनीति को लेकर स्पष्ट होना जरूरी है और हार्दिक की सबसे बड़ी मजबूती है। 

राशिद ने बताया कि सही समय पर सही फैसले लेने की क्षमता हार्दिक को खास बनाती है। वो आत्मविश्वास के साथ फैसले लेते हैं। इसी वजह से गुजरात की टीम अब तक अच्छा करती रही है। वो बल्ले, गेंद और फील्डिंग के दौरान अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और यही टीम की सफलता की सबसे बड़ी वजह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed