फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rashid Khan Explosive Batting against Mitchell Starc in ODI WC 2023 AFG vs AUS Match Last Over Watch Video

ODI WC Video: 'धोनी' बने राशिद खान; आखिरी ओवर में स्टार्क को जमकर धोया, अफगानिस्तान ने बना दिया रिकॉर्ड स्कोर

Tue, 07 Nov 2023 07:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 07 Nov 2023 07:19 PM IST
सार

राशिद खान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में आखिरी ओवर में धोनी के अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने आखिरी छह गेंदों में 16 रन बनाए। इसमें दो छक्के और एक चौका शामिल था।

विज्ञापन
Rashid Khan Explosive Batting against Mitchell Starc in ODI WC 2023 AFG vs AUS Match Last Over Watch Video
राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार खेल दिखाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 291 रन बना दिए। ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप के इतिहास में कभी भी इतने बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं किया था। जिस कंगारू गेंदबाजी के सामने दुनिया की दिग्गज टीमें पानी मांगती हैं, उसके खिलाफ अफगान बल्लेबाजों ने आसानी से रन बटोरे। अफगानिस्तान ने विश्व कप में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया।
विज्ञापन


अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने इस मैच में बल्ले के साथ कमाल किया। उन्होंने 18 गेंद में नाबाद 35 रन बनाए। उनकी पारी में तीन छक्के और दो चौके शामिल थे। उनकी तूफानी बल्लेबाजी के चलते ही अफगानिस्तान की टीम 250 रन से 300 रन के करीब पहुंच पाई। राशिद ने इस मैच में आखिरी ओवर में मिचेल स्टार्क की जमकर धुनाई की। उन्होंने स्टार्क की पहली गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद इसी ओवर में दो छक्के भी लगा दिए। स्टार्क ने इस मैच में अपने नौ ओवर में एक विकेट लेकर 70 रन लुटा दिए। 
विज्ञापन


पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंत के ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। इस मैच में राशिद ने जिस तरह से छक्के लगाए। ऐसा लग रहा था कि उनके अंदर धोनी की आत्मा आ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ICC (@icc)



राशिद के अलावा इब्राहिम जादरान ने शानदार बल्लेबाजी की और 143 गेंद में नाबाद 129 रन बनाए। उनकी पारी में आठ चौके और तीन छक्के शामिल थे। रहमत शाह ने भी 30 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने दो विकेट लिए। ग्लेन मैक्सवेल, एडम जैम्पा और मिचेल स्टार्क को एक-एक विकेट मिला। गेंद के साथ भी अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन किया और खबर लिखे जाने तक 49 रन के अंदर ऑस्ट्रेलिया के चार अहम बल्लेबाजों को आउट कर दिया था। अफगानिस्तान ने अपने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी जिंदा रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed