फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Uttar Pradesh close to victory against Nagaland dhruv jurel double century Chandigarh lost to MP

Ranji Trophy: नगालैंड के खिलाफ उत्तर प्रदेश जीत के करीब, ध्रुव जुरेल का दोहरा शतक, मध्य प्रदेश से हारा चंडीगढ़

Thu, 22 Dec 2022 12:12 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 22 Dec 2022 12:12 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के ध्रुव जुरेल ने 329 गेंदों में 249 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 26 चौके व दो छक्के जड़े। उनके अलावा रिंकू सिंह ने भी नाबाद शतक जड़ा। रिंकू ने 146 गेंदों में नाबाद 127 रन की पारी खेली और 13 चौके लगाए।

विज्ञापन
Ranji Trophy Uttar Pradesh close to victory against Nagaland dhruv jurel double century Chandigarh lost to MP
ध्रुव जुरेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल के शानदार दोहरे शतक की मदद से उत्तर प्रदेश ने बुधवार (21 दिसंबर) को रणजी ट्रॉफी के ग्रुप ए में नगालैंड के खिलाफ मैच में जीत की ओर कदम बढ़ाए। उत्तर प्रदेश की टीम इस मैच को जीतने से चार विकेट दूर है। जुरेल ने 329 गेंदों में 249 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 26 चौके व दो छक्के जड़े। उनके अलावा रिंकू सिंह ने भी नाबाद शतक जड़ा। 
विज्ञापन


रिंकू ने 146 गेंदों में नाबाद 127 रन की पारी खेली और 13 चौके लगाए। दोनों की पारियों की मदद से उत्तर प्रदेश ने चार विकेट पर 551 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी। जवाब में नगालैंड की टीम 136 रन पर ही ढेर हो गई। नगालैंड के लिए इम्लिवती लेमतुर (36 रन) ने सर्वाधिक रन बनाए।
विज्ञापन


शिवम शर्मा ने लिए सात विकेट
उत्तर प्रदेश के लिए शिवम शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी करके अपनी टीम को मैच में आगे कर दिया। शिवम ने 59 रन खर्च करके सात विकेट चटकाए। इस तरह उत्तर प्रदेश को पहली पारी में 415 रन की बढ़त हासिल हुई। उत्तर प्रदेश ने दूसरी पारी में नगालैंड को फालोऑन खिलाते हुए उसके छह विकेट 44 रन पर ही गिरा दिए। नगालैंड के लिए इस पारी में श्रीकांत ने (नाबाद 18) सर्वाधिक रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की ओर से दूसरी पारी में करण शर्मा (2/10), कार्तिकेय (2/10) और शिवम मावी (2/14) ने विकेट चटकाए। नगालैंड अभी उत्तर प्रदेश के पहली पारी के स्कोर से 371 रन पीछे है जबकि उसके चार विकेट शेष है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय श्रीकांत (नाबाद 18) और इम्लिवती (नाबाद 02) क्रीज पर डटे थे।

मध्य प्रदेश की शानदार जीत
मैन ऑफ द मैच लेग स्पिन गेंदबाज कुमार कार्तिकेय (6/20, 4/44) के मैच में 10 विकेट की मदद से मध्य प्रदेश ने ग्रुप डी में चंडीगढ़ को पारी और 125 रन से हरा दिया। मध्य प्रदेश ने पहली पारी में 309 रन बनाए। इसके जवाब में चंडीगढ़ की टीम 57 रन पर ढेर हो गई। फिर फालोऑन खेलते हुए चंडीगढ़ 127 रन पर सिमट कर मैच हार गया। चंडीगढ़ के लिए अंकित कौशिक (69 रन, 121 गेंद, 11 चौके) ने सर्वाधिक रन बनाए।

हरियाणा के खिलाफ बड़ौदा ने बनाए 615 रन
ज्योत्सनिल सिंह (195 रन, 261 गेंद, 24 चौके, 2 छक्के) दोहरे शतक से चूक गए, लेकिन उनकी पारी से बड़ौदा की टीम ने ग्रुप ए में हरियाणा के खिलाफ पहली पारी में 615 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ज्योत्सनिल के अलावा प्रियांशु मोलिया (144 रन, 218 गेंद, 18 चौके, 3 छक्के) ने भी शतक जड़ा। हरियाणा की तरफ से निशांत सिंद्धू (3/57) सबसे किफायती गेंदबाज रहे। जवाब में हरियाणा ने पहली पारी में एक विकेट पर 70 रन बनाए। वह बड़ौदा के स्कोर से 545 रन पीछे है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय अंकित कुमार (नाबाद 38) और चैतन्य बिश्नोई (नाबाद 29) क्रीज पर मौजूद थे।

हिमाचल प्रदेश 130 पर ढेर, प्रशांत ने बनाए 71 रन
हिमाचल प्रदेश की टीम ग्रुप ए में बंगाल के खिलाफ पहली पारी में 130 रन पर ढेर हो गई, इसमें प्रशांत चोपड़ा (नाबाद 71 रन) ने टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाए। बंगाल के लिए शाहबाज अहमद ने 32 रन देकर पांच विकेट लिए। बंगाल ने पहली पारी में 310 रन बनाए थे और उसे 180 रन की बढ़त मिली। हिमाचल प्रदेश के गेंदबाज सिद्धार्थ शर्मा ने 69 रन देकर पांच विकेट चटकाए।

दूसरी पारी में बंगाल ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 89 रन बनाए और उसकी कुल बढ़त 269 रन की हो गई। कौशिक घोष (नाबाद 21 रन) और सुदीप कुमार (नाबाद 32 रन) क्रीज पर मौजूद थे।

जीवनजोत सिंह के शतक से उत्तराखंड 300 के पार
कप्तान जीवनजोत सिंह (नाबाद 174 रन, 306 गेंद, 28 चौके) के शानदार शतक की मदद से उत्तराखंड ने ग्रुप ए में ओडिशा के खिलाफ पहली पारी में तीन विकेट पर 308 रन बनाए। ओडिशा की टीम पहली पारी में 213 रन पर सिमट गई थी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय जीवनजोत का साथ स्वप्निल सिंह (नाबाद 60 रन, 91 गेंद, 3 चौके, 3 छक्के) निभा रहे थे।

देसाई के छह विकेट से गुजरात ने जम्मू-कश्मीर को सस्ते में सिमटा
सिद्धार्थ देसाई (6/38) के शानदार प्रदर्शन की मदद से गुजरात ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप डी में जम्मू-कश्मीर को सस्ते में समेट दिया। गुजरात ने पहली पारी में 307 रन बनाए। इसके जवाब में जम्मू-कश्मीर पहली पारी में 135 रन पर ढेर हो गया। जम्मू-कश्मीर के लिए फाजील राशिद (नाबाद 51) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। गुजरात ने इसके बाद जम्मू-कश्मीर को फालोऑन देने का फैसला किया। 


दूसरी पारी में भी जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों ने निराश किया और उसके तीन विकेट पर 83 रन पर गिर गए। जम्मू-कश्मीर अभी 89 रन पीछे है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक हेनन नाजीर (नाबाद 33) और कप्तान शुभम पुंडीर (नाबाद 01) खेल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed