{"_id":"65a3c4af238a4fe32f0b7bdc","slug":"ranji-trophy-sightscreen-crumbles-during-maharashtra-vs-jharkhand-game-in-pune-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: पुणे में रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे खिलाड़ी; विराट ने जड़ा शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: पुणे में रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे खिलाड़ी; विराट ने जड़ा शतक
Sun, 14 Jan 2024 04:55 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 14 Jan 2024 04:55 PM IST
सार
झारखंड की पारी समाप्त हुई थी इसलिए सभी ड्रेसिंग रूम में थे। साइटस्क्रीन टूटने के कारण मैच में आधे घंटे से ज्यादा की देरी हुई। मैदानकर्मियों ने साइटस्क्रीन को ठीक किया। उसके बाद मुकाबला फिर से शुरू हुआ।
विज्ञापन
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणजी ट्रॉफी के एलिट ग्रुप-ए में महाराष्ट्र के सामने झारखंड की चुनौती है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हो रहा है। मैच के दूसरे दिन एक बड़ा हादसा होने से टल गया और खिलाड़ी बाल-बाल बच गए। झारखंड की टीम ने पहली पारी में 403 रन बनाए। उसके लिए कप्तान विराट सिंह ने सबसे ज्यादा 108 रन बनाए। कुमार सूरज ने 83 रन का योगदान दिया।
दरअसल, मैच के दौरान दूसरे दिन साइटस्क्रीन टूट गई। इस कारण मुकाबले को रोकना पड़ा। तेज हवाओं के कारण ऐसा हुआ। अच्छी बात यह थी कि उस समय दोनों टीम के खिलाड़ी मैदान पर नहीं थे। झारखंड की पारी समाप्त हुई थी इसलिए सभी ड्रेसिंग रूम में थे। साइटस्क्रीन टूटने के कारण मैच में आधे घंटे से ज्यादा की देरी हुई। मैदानकर्मियों ने साइटस्क्रीन को ठीक किया। उसके बाद मुकाबला फिर से शुरू हुआ।
बारिश के कारण खराब हुई थी साइटस्क्रीन
एमएसीए अधिकारियों के अनुसार, कुछ दिन पहले शहर में हुई भारी बारिश के कारण साइटस्क्रीन का फ्रेम क्षतिग्रस्त हो गया था। बारिश इतनी तेज थी कि टीमें मैच से पहले अभ्यास नहीं कर सकीं। उन्होंने कहा, ''इतना बड़ा तूफान अगर मैदान से टकराएगा तो कोई क्या ही कर सकता है। साइटस्क्रीन खराब हो गई लेकिन हमने बगैर ज्यादा समय लगाए उसे ठीक कर दिया।''
विज्ञापन
2012 में हुई थी स्टेडियम की स्थापना
शहर के बाहरी इलाके गहुंजे में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम ने हाल ही में पांच विश्व कप मैचों का आयोजन हुआ था। इस स्टेडियम ने अब तक दो टेस्ट, चार टी20 और 12 वनडे मैचों की मेजबानी की है। 2012 में स्थापना के बाद से 51 आईपीएल मैचों की भी मेजबानी की है।