फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Semi finals Bengal in strong position Gujarat takes upper hand against saurashtra

रणजी ट्रॉफी: बंगाल के बड़े लक्ष्य के सामने कर्नाटक लड़खड़ाया, चिंतन ने कराई गुजरात की वापसी 

Mon, 02 Mar 2020 10:55 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 02 Mar 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy Semi finals Bengal in strong position Gujarat takes upper hand against saurashtra
रणजी ट्रॉफी - फोटो : सोशल मीडिया

बंगाल के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के तीसरे दिन सोमवार को यहां शीर्ष क्रम के अपने तीन विकेट जल्दी गंवा दिए। बंगाल ने अपनी दूसरी पारी में 161 रन बनाये लेकिन पहली पारी की बड़ी बढ़त के दम पर उसने कर्नाटक के सामने 352 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा। कर्नाटक ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 98 रन बनाये हैं और वह लक्ष्य से अब भी 254 रन पीछे है। 

विज्ञापन


न्यूजीलैंड दौरे में वनडे में शानदार प्रदर्शन करने वाले लोकेश राहुल (00) को ईशान पोरेल ने पारी की दूसरी गेंद पर ही पगबाधा आउट कर दिया। देवदत्त पडिक्कल (नाबाद 50) और आर समर्थ (27) ने दूसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद 19 रन के अंदर समर्थ और कप्तान करुण नायर (छह) पवेलियन लौट गए। समर्थ को आकाशदीप ने जबकि नायर को मुकेश कुमार ने पगबाधा आउट किया। अनुभवी मनीष पांडे (नाबाद 11) ने इसके बाद कर्नाटक को आगे कोई झटका नहीं लगने दिया। इससे पहले सुबह बंगाल ने अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 72 रन से आगे बढ़ायी लेकिन उसकी पारी लंबी नहीं खिंच पायी।

विज्ञापन

चिंतन ने कराई गुजरात की वापसी 

चिंतन गजा के ऑलराउंड खेल से गुजरात ने सौराष्ट्र के खिलाफ तीसरे दिन पहली पारी में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की। सौराष्ट्र के 304 रन के जवाब में गुजरात ने पहली पारी में 252 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक सौराष्ट्र ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 66 रन बना लिए जिससे उनकी कुल बढ़त 118 रन की हो गई।

तीसरे दिन गजा ने10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 61 रन की पारी खेल गुजरात को संकट से उबारने के बाद सौराष्ट्र की दूसरी पारी के सभी पांच विकेट झटके। गुजरात ने दिन की शुरुआत पहली पारी में छह विकेट पर 119 रन से की। दूसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज रुजुल भट्ट (71) और अक्षर पटेल (27) ने सातवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। भट्ट को इसके बाद गजा का अच्छा साथ मिला और दोनों ने नौवें विकेट के लिए 87 रन जोड़कर टीम को संकट से उबारा। सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट (3/86) ने इस साझेदारी को तोड़ा जबकि चेतन सकारिया (2/60) ने गजा को आउट कर गुजरात की पारी को 252 रन पर खत्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed