फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Sarfaraz brother Musheer Khan scored his first century in Ranji Pujara and Rahane failed

Ranji Trophy: सरफराज के भाई मुशीर खान ने रणजी में लगाया पहला शतक, पुजारा और रहाणे फेल

Fri, 23 Feb 2024 06:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 23 Feb 2024 06:08 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू कर चुके सरफराज खान के भाई मुशीर खान ने रणजी ट्रॉफी के दूसरे क्वॉर्टर फाइनल मैच में शतक जड़ा है। फिलहाल वह 128 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। वहीं, अजिंक्य रहाणे फ्लॉप साबित हुए। चेतेश्वर पुजारा का बल्ला भी नहीं चला।

विज्ञापन
Ranji Trophy Sarfaraz brother Musheer Khan scored his first century in Ranji Pujara and Rahane failed
मुशीर खान - फोटो : Twitter

विस्तार

रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन के क्वॉर्टर फाइनल में सरफराज खान के भाई मुशीर खान ने शतक लगाया है। ये उनके रणजी करियर का पहला शतक है। मुंबई के लिए मुशीर 128 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। वहीं, अजिंक्य रहाणे एक बार फिर फेल हो गए हैं। बड़ौदा के खिलाफ वह सिर्फ तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। वह सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन


भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में डेब्यू करने वाले सरफराज खान के भाई मुशीर खान रणजी ट्ऱॉफी में धमाल मचा रहे हैं। दोनों भाई बल्ले से विरोधी टीमों की जमकर खबर ले रहे हैं। मुंबई की तरफ से खेलने वाले मुशीर खान ने रणजी ट्रॉफी में पहला शतक ठोका है। बड़ौदा के खिलाफ उनका बल्ला आग उगल रहा है। उन्होंने 179 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
विज्ञापन


रहाणे की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल
रणजी ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल मैच मुंबई और बड़ौदा के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुशीर खान के शतक की बदौलत मुंबई ने पहले दिन पांच विकेट खोकर 295 रन बना लिए हैं। 18 वर्षीय बल्लेबाज ने अपनी 128 रन की पारी में 216 गेंदों का सामना किया है। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके निकले। फिलहाल वह नाबाद हैं। वहीं, टीम इंडिया से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे इस मुकाबले में एक बार फिर फेल हए। उनके बल्ले से रन निकलना तो दूर उन्हें विकेट पर टिकने के लिए भी संघर्ष करते देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सौराष्ट्र के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले पुजारा क्वॉर्टर फाइनल में फेल
रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन की नौ पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 115 रन निकले हैं। वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। ऐसे में उनकी टीम में वापसी मुश्किल नजर आ रही है। वहीं, अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा तीसरे क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में ज्यादा देर विकेट पर टिक नहीं पाए। तमिल नाडु के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में वह सिर्फ दो रन बना पाए। हालांकि,  सौराष्ट्र के लिए पुजारा सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 12 पारियों में उन्होंने 783 रन बनाए हैं। पुजारा का उच्चतम स्कोर 243 रन है। उन्होंने तीन शतक और दो अर्धशतक ठोके हैं। पुजारा फिलहाल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed