{"_id":"63a49a0700c0fa728b6a8cad","slug":"ranji-trophy-roundup-up-beat-nagaland-by-an-innings-and-230-runs-bengal-nine-wickets-away-from-victory-agai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy Roundup: यूपी ने नगालैंड को पारी और 230 रन से हराया, हिमाचल के खिलाफ जीत से नौ विकेट दूर बंगाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy Roundup: यूपी ने नगालैंड को पारी और 230 रन से हराया, हिमाचल के खिलाफ जीत से नौ विकेट दूर बंगाल
Thu, 22 Dec 2022 11:25 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:25 PM IST
सार
मैच के तीसरे दिन नगालैंड ने अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 44 रन से आगे बढ़ाई। एक समय लगा रहा था कि उत्तर प्रदेश के गेंदबाज नगालैंड को 100 रन के अंदर ही ढेर कर देंगे, लेकिन श्रीकांत मुंडे ने ऐसा होने नहीं दिया।
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी 2022
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश ने गुरुवार को यहां रणजी ट्रॉफी के ग्रुप ए में शानदार प्रदर्शन करते हुए नगालैंड को पारी और 230 रन से हरा दिया। मैन ऑफ द मैच ध्रुव जुरेल (249 रन), रिंकू सिंह (नाबाद 127 रन) और माधव कौशिक (107 रन) की दमदार पारियों से उत्तर प्रदेश ने पहली पारी चार विकेट पर 551 रन बनाकर घोषित कर दी थी। जवाब में शिवम शर्मा (7/59) की शानदार गेंदबाजी से उत्तर प्रदेश ने नगालैंड को पहली पारी में 136 रन पर समेट दिया। इसके बाद नगालैंड को फालोऑन देते हुए उसकी दूसरी पारी 185 रन पर समेटकर जीत दर्ज की।
मैच के तीसरे दिन नगालैंड ने अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 44 रन से आगे बढ़ाई। एक समय लगा रहा था कि उत्तर प्रदेश के गेंदबाज नगालैंड को 100 रन के अंदर ही ढेर कर देंगे, लेकिन श्रीकांत मुंडे ने ऐसा होने नहीं दिया। श्रीकांत एक छोर से रन बनाते रहे लेकिन जब वह 98 के स्कोर पर पहुंचे तो जसमेर ने उन्हें आउट कर उनका शतक पूरा होने नहीं दिया। श्रीकांत ने अपनी पारी में 193 गेंदों में 16 चौके लगाए। उत्तर प्रदेश की ओर से दूसरी पारी में शिवम मावी (3/26) ने सर्वाधिक विकेट लिए।
विज्ञापन
मैच के तीसरे दिन नगालैंड ने अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 44 रन से आगे बढ़ाई। एक समय लगा रहा था कि उत्तर प्रदेश के गेंदबाज नगालैंड को 100 रन के अंदर ही ढेर कर देंगे, लेकिन श्रीकांत मुंडे ने ऐसा होने नहीं दिया। श्रीकांत एक छोर से रन बनाते रहे लेकिन जब वह 98 के स्कोर पर पहुंचे तो जसमेर ने उन्हें आउट कर उनका शतक पूरा होने नहीं दिया। श्रीकांत ने अपनी पारी में 193 गेंदों में 16 चौके लगाए। उत्तर प्रदेश की ओर से दूसरी पारी में शिवम मावी (3/26) ने सर्वाधिक विकेट लिए।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के खिलाफ जीत से नौ विकेट दूर बंगाल
बंगाल की टीम ने बृहस्पतिवार को यहां रणजी ट्रॉफी के ग्रुप ए में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ जीत की ओर कदम बढ़ाए। बंगाल इस मैच को जीतने से नौ विकेट दूर है। बंगाल ने पहली पारी में 310 रन बनाए थे जिसके जवाब में हिमाचल प्रदेश 130 रन पर ढेर हो गया था। फिर बंगाल ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 291 रन के स्कोर पर घोषित कर दी। बंगाल के लिए सुदीप कुमार (101) ने शतक जड़ा। जवाब में हिमाचल प्रदेश ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 79 रन बनाए। वह अभी 472 रन के लक्ष्य से 393 रन पीछे है। प्रशांत चोपड़ा 44 और अंकित 17 रन बनाकर खेल रहे थे।
ओडिशा के खिलाफ उत्तराखंड के जीवनजोत ने जड़ा दोहरा शतक
कप्तान जीवनजोत सिंह के दोहरे शतक की मदद से उत्तराखंड की टीम ने रणजी ट्रॉफी में ग्रुप ए में ओडिशा के खिलाफ पहली पारी में 477 रन बनाए। जीवनजोत सिंह ने 363 गेंदों में 218 रन की पारी खेली और इस दौरान 35 चौके लगाए। ओडिशा ने पहली पारी में 213 रन बनाए थे और इस तरह उत्तराखंड को पहली पारी में 264 रन की बढ़त मिली। ओडिशा ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय चार विकेट पर 97 रन बना लिए और वह अभी 167 रन पीछे है। अनुराग सारंगी 59 और कार्तिक चार रन बनाकर खेल रहे थे।
देसाई के 14 विकेट से गुजरात ने जम्मू-कश्मीर को हराया
लेग स्पिनर सिद्धार्थ देसाई के मैच में लिए 14 विकेट की मदद से गुजरात ने बृहस्पतिवार को रणजी ट्रॉफी में ग्रुप डी में जम्मू-कश्मीर को नौ विकेट से हरा दिया। देसाई ने पहली पारी में 38 रन देकर छह विकेट लिए जबकि दूसरी पारी में 66 रन खर्च करके आठ विकेट चटकाए। गुजरात पहली पारी में 307 रन पर ढेर हो गया था। जवाब में जम्मू-कश्मीर 135 रन ही बना पाया। फिर जम्मू-कश्मीर ने फालोऑन खेलते हुए 182 रन बनाए और वह पारी की हार से बच गया। उसने गुजरात को 11 रन का लक्ष्य दिया। गुजरात ने एक विकेट खोकर 11 का स्कोर कर मैच जीत लिया।
निशांत के शतक के बावजूद हरियाणा को खेलना पड़ा फालोऑन
निशांत सिंधु (110) के शतक के बावजूद हरियाणा की टीम को बृहस्पतिवार को यहां रणजी ट्रॉफी के ग्रुप ए में बड़ौदा के खिलाफ फालोऑन खेलना पड़ा। बड़ौदा ने पहली पारी में 615 रन बनाए थे। जवाब में हरियाणा की पहली पारी 278 रन पर सिमट गई। हरियाणा के लिए पहली पारी में सिर्फ निशांत का ही बल्ला चला, जबकि अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया।
इसके बाद बड़ौदा ने हरियाणा को दूसरी पारी में फालोऑन देने का फैसला किया। हरियाणा की टीम ने दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 148 रन बना लिए। हरियाणा अभी 189 रन पीछे है। युवराज सिंह 54 और शिवम चौहान 10 रन बनाकर खेल रहे थे।
इसके बाद बड़ौदा ने हरियाणा को दूसरी पारी में फालोऑन देने का फैसला किया। हरियाणा की टीम ने दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 148 रन बना लिए। हरियाणा अभी 189 रन पीछे है। युवराज सिंह 54 और शिवम चौहान 10 रन बनाकर खेल रहे थे।
फिर से शुरू हुए मैच में रेलवे के 59 रन पर गिरे पांच विकेट
रेलवे और पंजाब का मैच बृहस्पतिवार को यहां करनैल सिंह स्टेडियम में फिर से शुरू हुआ। इस बार भी पिच ने तेज गेंदबाजों की मदद की और पंजाब के गेंदबाजों ने रेलवे के पहली पारी में पांच विकेट 59 रन पर गिरा दिए। बुधवार को ही यह मैच खेलने के लिए खतरनाक और अयोग्य पिच को मानते हुए निलंबित कर दिया गया था और इसे बृहस्पतिवार से नए सिरे से कराने का फैसला हुआ।
अर्जुन तेंदुलकर को मिला एक विकेट
महान बल्लेबाज सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप सी में झारखंड के खिलाफ एक विकेट चटकाया। गोवा की तरफ से खेलते हुए अर्जुन ने 26 ओवरों में छह मेडन ओवर फेंके और 90 रन देकर एक विकेट लिया। झारखंड ने पहली पारी में 386 रन बनाए थे जिसके जवाब में गोवा की टीम 362 रन ही बना पाई। एजेंसी