फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Round up: Nitish Rana powers Delhi to victory in big run chase

रणजी ट्रॉफी राउंडअपः राणा के शतक ने दिल्ली को दिलाई हैरतअंगेज जीत

Wed, 22 Jan 2020 09:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 22 Jan 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy Round up: Nitish Rana powers Delhi to victory in big run chase
नितीश राणा - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिकेट यूं ही अनिश्चितताओं का खेल नहीं कहा गया है। जो विदर्भ पहले तीन दिन तक खेल के हर पक्ष में दिल्ली पर हावी रही उसे चौथे और अंतिम दिन हैरतअंगेज अंदाज में छह विकेट से हार सहनी पड़ी। जीत के हीरो नितीश राणा रहे जिन्होंने 68 गेंदों में सात छक्कों और आठ चौकों की मदद से 105 नाबाद रनों की पारी खेली।

विज्ञापन


दिल्ली के कोच भास्कर पिल्लई ने मंगलवार की शाम को ही साफ कर दिया था कि उनकी टीम इस विकेट पर यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर सकती है। दिल्ली ने कोच की बात को सही कर दिखाया। विदर्भ के कप्तान फैज फजल को हार के बाद अपनी गलती का अहसास हुआ कि उन्होंने तीन विकेट पर 330 का स्कोर होने के बावजूद पारी घोषित कर दी।
विज्ञापन


दरअसल कुणाल चंदेला (75) और हिदेन दलाल (82) ने जीत की आधारशिला रखते हुए पहले विकेट के लिए 48.3 ओवर में 163 रन जोड़े। अनुभवी उमेश यादव और पहली पारी में कहर बरपाने वाले आदित्य ठाकरे दूसरी पारी में बेअसर साबित हुए। राणा ने कप्तान ध्रुव शौरी के साथ मिलकर तीसरे विकेट केलिए 124 रन जोड़े। दिल्ली को जीत के लिए 90 ओवर खेलने थे, लेकिन 19 ओवर पहले ही उसने यह काम पूरा कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोवा और चंडीगढ़ का मैच ड्रॉ

सलामी बल्लेबाज सुमिरन अमोनकर और अमूल्य पेंड्रेकर के अर्धशतक से गोवा ने रणजी ट्राफी प्लेट ग्रुप मैच के चौथे और अंतिम दिन बुधवार को चंडीगढ़ को जीत से वंचित किया। पहली पारी में 329 रन से पिछड़ने के बाद गोवा ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 253 रन बनाकर मैच ड्रॉ कराया।

अमोनकर ने 64 जबकि पेंड्रेकर ने 60 रन की पारी खेली। विकेटकीपर स्मिट पटेल ने भी 40 रन बनाए। अमोनकर ने 290 गेंद का सामना करते हुए सात चौके मारे जबकि पेंड्रेकर ने 183 गेंद की पारी में आठ चौके जड़े। दोनों ने बेहद धीमी बल्लेबाजी करते हुए 60.2 ओवर में तीसरे विकेट के लिए 113 रन जोड़े।

चंडीगढ़ को पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन जबकि गोवा को एक अंक मिला। गोवा छह मैचों में 30 अंक के साथ दूसरे जबकि चंडीगढ़ इतने ही मैचों में 26 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। सोविमा में प्लेट ग्रुप के एक अन्य मैच में रोंगसेन जोनाथन के नाबाद 200 रन से नगालैंड ने बिहार को ड्रॉ पर रोका। बिहार को पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन जबकि नगालैंड को एक अंक मिला।

गुजरात ने पंजाब को 110 रनों से मात दी। गुजरात ने 181 और 167 का स्कोर बनाया। जवाब में पंजाब की टीम 229 और 109 रन ही बना सकी।

हिमाचल प्रदेश और बड़ौदा के बीच ये मैच ड्रॉ रहा। हिमाचल ने पहली पारी में 496 रन बनाए। बड़ौदा ने अपनी पहली पारी में 2 विकेट पर 150 रन बनाए।

मध्य प्रदेश और सौराष्ट्र के बीच का मुकाबला ड्रॉ रहा। सौराष्ट्र ने पहली पारी में 344 और दूसरी पारी में 256/9 का स्कोर बनाया। मध्य प्रदेश ने 280 और 223/9 का स्कोर बनाकर मैच ड्रॉ करा लिया। जयदेव उनादकट ने 6 विकेट लिए।

महाराष्ट्र ने इस मुकाबले को 218 रनों से जीता। महाराष्ट्र ने पहली पारी में 175 और दूसरी पारी में 365/9 का स्कोर बनाया। जवाब में असम 244 और दूसरी पारी में 78 रन ही बना सकी।

झारखंड ने उत्तराखंड को 6 विकेट से मात दी। उत्तराखंड ने 227 और 273 रन बनाए। झारखंड ने 298 और 203/4 का स्कोर बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

नागालैंड और बिहार के बीच का मैच ड्रॉ रहा। नागालैंड ने 166 और 444/4 का स्कोर बनाया। बिहार ने 7 विकेट पर 509 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed