फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy round up Cheteswar Pujara not impress with bat match report and scorecard updates in hindi

Ranji Trophy: चेतेश्वर पुजारा दूसरी पारी में शून्य पर आउट हुए, तमिलनाडु ने सौराष्ट्र को मुश्किल में डाला

Sun, 13 Oct 2024 10:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 13 Oct 2024 10:24 PM IST
सार

तमिलनाडु ने सौराष्ट्र के पहली पारी में 203 रन के जवाब में 367 रन बनाकर 164 रन की बढ़त हासिल की। गुरजपनीत ने पुजारा को शिकार बनाया जिन्होंने पहली पारी में 16 रन बनाए थे। अर्पित वासवडा 15 और शेल्डन जैक्सन पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

विज्ञापन
Ranji Trophy round up Cheteswar Pujara not impress with bat match report and scorecard updates in hindi
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : Twitter

विस्तार

चेतेश्वर पुजारा केवल छह गेंद खेलने के बाद शून्य पर आउट हो गए जिससे सौराष्ट्र की टीम रविवार को रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी मैच में दूसरी पारी में पांच विकेट पर 35 रन गंवाकर जूझते हुए तमिलाडु से 129 रन से पिछड़ रही है। सत्र के पहले मैच के तीसरे दिन तमिलनाडु के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह ने सौराष्ट्र के खिलाफ तूफानी गेंदबाजी करते हुए नौ ओवर में पांच मेडन से सात रन देकर चार विकेट झटक लिए जिससे मेहमान टीम स्टंप तक जूझ रही थी। तमिलनाडु ने सौराष्ट्र के पहली पारी में 203 रन के जवाब में 367 रन बनाकर 164 रन की बढ़त हासिल की। तमिलनाडु ने तीन विकेट पर 278 रन से आगे खेलना शुरू किया। जयदेव उनादकट ने 24 ओवर में 61 रन देकर छह विकेट चटकाए। गुरजपनीत ने पुजारा को शिकार बनाया जिन्होंने पहली पारी में 16 रन बनाए थे। अर्पित वासवडा 15 और शेल्डन जैक्सन पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
विज्ञापन

जोंटी के नाबाद शतक से दिल्ली को बढ़त
दिल्ली ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी के मुकाबले पहली पारी में 14 रन की बढ़त हासिल की थी लेकिन छत्तीसगढ़ ने तीसरे दिन स्टंप तक बिना किसी नुकसान के 33 रन बनाए जिससे उसने 19 रन की बढ़त बना ली। कप्तान हिम्मत सिंह के 65 रन और जोंटी सिद्धू ने नाबाद 103 रन (11 चौके, दो छक्के) की बदौलत दिल्ली ने बढ़त बनाई। नवदीप सैनी ने 22 रन का योगदान दिया। टीम 116.2 ओवरों में 357 रन बनाने में सफल रही। छत्तीसगढ़ के लिए अजय मंडल और आशीष चौहान ने तीन-तीन विकेट लिए। शुभम अग्रवाल ने दो विकेट लिए। छत्तीसगढ़ की दूसरी पारी में आयुष पांडे ने नाबाद 22 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज एकनाथ केरकेर एक रन बनाकर अविजित हैं।

रेलवे ने चंडीगढ़ को 181 रन से हराया
रेलवे ने रविवार को चंडीगढ़ की टीम को तीसरे दिन 181 रन से हरा दिया। मेजबान टीम 341 रन के स्कोर का पीछा करते हुए 40.2 ओवरों में 159 रन पर ढेर हो गई। आकाश पांडे ने 46 रन देकर चार जबकि कर्ण शर्मा ने तीन और हिमांशु सांगवान ने दो विकेट झटके। अर्सलान खान (46) और अंकित कौशिक (45) के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज संघर्ष नहीं कर सका जिससे चंडीगढ़ की टीम हार गई। रेलवे ने पहली पारी में 142 रन पर आउट हो गई लेकिन चंडीगढ़ 109 रन ही बना पाई। दूसरी पारी में रेलवे ने विकेटकीपर बल्लेबाज उपेंद्र यादव के 124 रन की बदौलत 307 रन बनाए थे।

सेना को मेघालय पर मजबूत बढ़त
सेना ने मेघालय को पहली पारी में 233 रन पर ढेर करके 169 रन की बढ़त हासिल करके फॉलोआन के लिए मजबूर किया। मेघालय ने दूसरी पारी में 57 रन पर छह विकेट गंवा दिए हैं और उस पर पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है। मेघालय की टीम अब भी 112 रन से पीछे है जबकि उसके सिर्फ चार विकेट शेष हैं। सेना के लिए पहली पारी में वरूण चौधरी ने पांच विकेट चटकाए जबकि दूसरी पारी में पूनिया और जयंत गोयत ने दो-दो विकेट हासिल किए।

तनुष को पांच विकेट, मुंबई ने बड़ौदा को दूसरी पारी में 185 रन पर समेटा
ऑफ स्पिनर तनुष कोटियान के पांच विकेट की बदौलत गत चैंपियन मुंबई ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए मैच के तीसरे दिन रविवार को यहां बड़ौदा को दूसरी पारी में 185 रन पर समेटकर मैच में वापसी की कोशिश की। पच्चीस साल के कोटियान ने 61 रन देकर पांच विकेट चटकाए जिससे शनिवार को पहली पारी के आधार पर 76 रन की बढ़त लेने वाली बड़ौदा की टीम दूसरी पारी में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही। ऑफ स्पिनर हिमांशु सिंह ने भी मुंबई के लिए 50 रन देकर तीन विकेट चटकाए जिससे बदौड़ा की टीम 60.3 ओवर में आउट हो गई। मुंबई ने 262 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दो विकेट पर 42 रन बना लिए हैं। टीम को अब भी जीत के लिए 220 रन की दरकार है। दिन का खेल खत्म होने पर सलामी बल्लेबाज आयुष महात्रे 19 जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे चार रन बनाकर खेल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed