{"_id":"65c611eb9f1b3d904702708a","slug":"ranji-trophy-prithvi-shaw-made-big-record-by-scoring-century-cheteshwar-pujara-devdutt-padikkal-hits-hundreds-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: पृथ्वी शॉ ने शतक लगाकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड, चेतेश्वर पुजारा और देवदत्त पडिक्कल ने भी जड़ा सैकड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: पृथ्वी शॉ ने शतक लगाकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड, चेतेश्वर पुजारा और देवदत्त पडिक्कल ने भी जड़ा सैकड़ा
Fri, 09 Feb 2024 05:36 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 09 Feb 2024 05:36 PM IST
सार
पृथ्वी लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर हैं। फिटनेस और प्रदर्शन में निरंतरता की कमी के कारण उन्हें टीम में नहीं लिया जा रहा है। पृथ्वी ने भारत के लिए पिछला टेस्ट मैच दिसंबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा और देवदत्त पडिक्कल।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के स्टार ओपनर पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में शुक्रवार (नौ फरवरी) को विस्फोटक बल्लेबाजी की। पृथ्वी ने एलीट ग्रुप-बी में छत्तीसगढ़ के खिलाफ शानदार शतक लगाया। उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और 102 गेंद पर ही सैकड़ा पूरा कर लिया। पृथ्वी 185 गेंद पर 159 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा भारत के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी शतक जड़ा। उन्होंने सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए राजस्थान के खिलाफ सैकड़ा लगाया।
पृथ्वी ने लंच से पहले ही शतक पूरा कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भारत के लिए मैच के पहले सत्र (लंच तक) में ही दो बार शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले उन्होंने जनवरी 2023 में असम के खिलाफ मैच के पहले ही सत्र शतक लगा दिया था। पृथ्वी लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर हैं। फिटनेस और प्रदर्शन में निरंतरता की कमी के कारण उन्हें टीम में नहीं लिया जा रहा है। पृथ्वी ने भारत के लिए पिछला टेस्ट मैच दिसंबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
नहीं चला अजिंक्य रहाणे का बल्ला
पृथ्वी की पारी की मदद से मुंबई ने पहले दिन छत्तीसगढ़ के खिलाफ चार विकेट पर 310 रन बना लिए। खेल समाप्ति के समय सूर्यांश शेडगे 17 और हार्दिक तमोरे एक रन बनाकर नाबाद थे। पृथ्वी के अलावा भूपने लालवानी ने भी शतक लगाया। उन्होंने 102 रन बनाए। अमोल भटकल 16 और कप्तान अजिंक्य रहाणे एक रन बनाकर आउट हुए। रहाणे के लिए यह सीजन अब तक अच्छा नहीं रहा है। वह लगातार फेल हो रहे हैं।
विज्ञापन
पुजारा ने वापसी का दावा ठोका
सौराष्ट्र के लिए राजस्थान के खिलाफ शतक लगाकर चेतेश्वर पुजारा ने वापसी का दावा ठोक दिया है। उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर का 62वां शतक लगाया। पुजारा इस सीजन में एक दोहरा शतक भी लगा चुके हैं। उन्हें पिछले साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बाद भारतीय टीम से बाहर कर दिया था। अब लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर वापसी की राह आसान बना रहे हैं। पुजारा के शतक की मदद से सौराष्ट्र ने पहले दिन चार विकेट पर 242 रन बना लिए। शेल्डन जैक्सन 78 रन बनाकर नाबाद हैं। पुजारा 110 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विश्वराज जडेजा 22 और हार्विक देसाई 21 रन बनाकर आउट हुए। केविन जिवराजानी खाता नहीं खोल सके।
पडिक्कल ने सीजन का तीसरा शतक जड़ा
कर्नाटक के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल भी इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ शतक लगाया। यह सीजन में उनका तीसरा शतक है। इससे पहले देवदत्त ने पंजाब के खिलाफ 193 और गोवा के खिलाफ 105 रन बनाए थे। उन्हें भारत ए की ओर से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भी एक शतक लगाया था। देवदत्त ने 105 रन बनाए थे। कर्नाटक ने पहले दिन पांच विकेट पर 288 रन बनाए। पडिक्कल 151 और हार्दिक राज 35 रन बनाकर नाबाद हैं। रविकुमार समर्थ ने 57, मयंक अग्रवाल ने 20 और निकिन जोस ने 13 रन बनाए। किशन बेदरे तीन और मनीष पांडे एक रन बनाकर आउट हुए।
रिकी भुई उत्तर प्रदेश के खिलाफ शतक के करीब
आंध्र प्रदेश के कप्तान रिकी भुई उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के ग्रुप बी मुकाबले में शतक के करीब पहुंच गए हैं। आंध्र प्रदेश ने पहले दिन का खेल समाप्त होने पर चार विकेट पर 236 रन बना लिए हैं। रिकी भुई 171 गेंद में 90 रन बनाकर खेल रहे हैं। वह करण शिंदे के साथ अटूट 116 रन की साझेदारी निभा चुके हैं।
उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर आंध्र प्रदेश को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। तेज गेंदबाज आकिब खान और अंकित राजपूत ने यूपी को अच्छी शुरुआत दिलाई। आकिब ने प्रशांत कुमार (14) और राजपूत ने महीप कुमार (0) को 14 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। बल्लेबाजी के लिए कप्तानी छोडऩे वाले टेस्ट क्रिकेटर हनुमा विहारी ने 44 गेंद में 11 रन बनाए और केवी शशिकांत के साथ 49 रन जोड़े। हनुमा को यश दयाल ने आउट किया। शशिकांत और रिकी ने 57 रन की साझेदारी की। यहां शशिकांत को स्पिनर सौरभ कुमार ने आउट किया। उन्होंने 83 गेंद में 72 रन बनाए। यहां से रिकी और करण शिंदे आंध्र की पारी संभाल लिया। करण 45 रन पर खेल रहे हैं।