{"_id":"67c146a19c1d72c00b05d44b","slug":"ranji-trophy-preparation-of-franchise-league-for-players-who-have-retired-from-ranji-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: रणजी से संन्यास ले चुके खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी लीग की तैयारी, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: रणजी से संन्यास ले चुके खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी लीग की तैयारी, जानें क्या है पूरा मामला
Fri, 28 Feb 2025 10:46 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 28 Feb 2025 10:46 AM IST
सार
प्रवीण ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा, 'मैं रणजी खिलाड़ियों के योगदान को मान्यता देने के लिए ईवीसीएल का समर्थन कर के वास्तव में खुश हूं।'
विज्ञापन
प्रवीण कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रणजी क्रिकेट से संन्यास ले चुके खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी आधारित एक लीग पर काम चल रहा है, जिसका मेंटोर (मर्गदर्शक) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार को नियुक्त किया गया है। टूर्नामेंट जून या जुलाई में खेले जाने की उम्मीद है। ‘एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग (ईवीसीएल)’ में छह फ्रेंचाइजी टीमें भाग लेंगी और इसमें कुल 18 मैच खेले जायेंगे।
प्रवीण ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा, 'मैं रणजी खिलाड़ियों के योगदान को मान्यता देने के लिए ईवीसीएल का समर्थन कर के वास्तव में खुश हूं। इन खिलाड़ियों को श्रेय देना महत्वपूर्ण है क्योंकि इन खिलाड़ियों को करियर में ज्यादा पहचान नहीं मिली है। मुझे उम्मीद है कि यह लीग उनके लिए अपने करियर को फिर से चमकाने और कमाई करने का अवसर प्रदान करेगी।' विज्ञप्ति में कहा गया है कि लीग के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण जल्द ही शुरू होगा।