फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ranji trophy final: forth day

रणजी फाइनलः केदार के शतक से महाराष्ट्र को बढ़त

Sat, 01 Feb 2014 06:01 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 01 Feb 2014 06:01 PM IST
विज्ञापन
ranji trophy final: forth day

रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में केदार जाधव के शतक के दम पर महाराष्ट्र ने जोरदार वापसी करते हुए कर्नाटक पर बढ़त बना ली है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र ने 68 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 272 रन बना लिए हैं। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक महाराष्ट्र को 62 रनों की बढ़त हासिल हो गई है, जबकि उसके पास चार विकेट शेष हैं।
विज्ञापन


केदार जाधव ने महाराष्ट्र की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। हालांकि आज का खेल खत्म होने से 14 गेंद पहले वह आउट हो गए। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 135 गेंदों में 112 रन (10 चौका) बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टंप के समय रोहित मोटवानी (3) और श्रीकांत मुंडे (3) खेल रहे थे। कर्नाटक की ओर कप्तान और तेज गेंदबाज विनय कुमार ने चार विकेट झटके। विनय के अलावा श्रेयस गोपाल को भी दो विकेट मिले।

इससे पहले केदार जाधव ने अंकित बावने (60) के साथ तीसरे विकेट के लिए 118 रनों की शतकीय साझेदारी निभाकर टीम को संकट से बाहर निकालने की कोशिश की। बावने के आउट के बाद संग्राम अतीतकर खाता खोले बगैर ही आउट हो गए जिससे टीम संकट में आ गई थी।


210 रन से पिछड़ने के बाद महाराष्ट्र की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और 18 रन के स्कोर पर हर्षद खादीवाले महज नौ रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद दूसरे ओपनर विजय जोल भी 31 रन बनाकर आउट हो गए।

इससे पहले खेल के चौथे दिन कर्नाटक की पहली पारी 515 रनों पर सिमट गई। कर्नाटक की ओर से खेल के तीसरे दिन दो बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली थी।

गणेश सतीश (117) के बाद लोकेश राहुल (131) के शानदार शतकीय पारी के दम पर छह बार के चैंपियन कर्नाटक ने तीसरे दिन स्टंप के समय सात विकेट पर 474 रन बनाए थे लेकिन आज उसके पुछल्ले बल्लेबाज महज 41 रन और जोड़कर आउट हो गए।  

पहली पारी के आधार पर कर्नाटक को कुल 210 रनों की बढ़त हासिल हुई। महाराष्ट्र ने पहली पारी में 305 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed