{"_id":"65d0b3acb5315d44f8023938","slug":"ranji-trophy-cheteshwar-pujara-scored-63rd-century-in-first-class-shardul-thakur-took-10-wickets-vs-assam-2024-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: राजकोट में चला पुजारा का बल्ला, प्रथम श्रेणी में जड़ा 63वां शतक, शार्दुल ने मैच में लिए 10 विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: राजकोट में चला पुजारा का बल्ला, प्रथम श्रेणी में जड़ा 63वां शतक, शार्दुल ने मैच में लिए 10 विकेट
Sat, 17 Feb 2024 06:55 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 17 Feb 2024 06:55 PM IST
सार
सौराष्ट्र और मणिपुर के बीच यह मैच राजकोट के सनोसारा क्रिकेट ग्राउंड ए पर खेला जा रहा है। यह मैदान भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के स्टेडियम (निरंजन शाह स्टेडियम) से 32 किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है।
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने मणिपुर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप ए मैच में शतक लगाया। राजकोट में खेले जा रहे इस मुकाबले में पुजारा ने 105 गेंद पर ही 108 रन बना दिए। उनके शतक की बदौलत सौराष्ट्र ने अपनी पहली पारी छह विकेट पर 529 रन के स्कोर पर घोषित की। पुजारा के अलावा कप्तान अर्पित वासवाड़ा ने 148 और प्रेरक मांकड़ ने 173 रन की पारी खेली।
पुजारा का प्रथम श्रेणी में यह 63वां शतक है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में अपना तीसरा शतक लगाया है। इससे पहले पुजारा ने झारखंड के खिलाफ नाबाद 243 रन बनाए थे। वहीं, पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ 110 रन बनाए थे। सौराष्ट्र और मणिपुर के बीच यह मैच राजकोट के सनोसारा क्रिकेट ग्राउंड ए पर खेला जा रहा है। यह मैदान भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के स्टेडियम (निरंजन शाह स्टेडियम) से 32 किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है।

- फोटो : सोशल मीडिया
पुजारा का 'बैजबॉल'
राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में इंग्लैंड के मशहूर बैजबॉल का असर तो देखने को ज्यादा नहीं मिला, लेकिन सनोसारा क्रिकेट ग्राउंड ए पर पुजारा ने उसी अंदाज में आक्रामक पारी खेली। उन्होंने प्रथम श्रेणी मैच में 102.86 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। यह पहली पारी में उनकी टीम के किसी भी बल्लेबाज का सबसे बेहतर स्ट्राइक रेट है। पुजारा ने 12 चौके और एक छक्का लगाया। मणिपुर ने अपनी पहली पारी में 142 रन बनाए थे। उसने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में तीन विकेट पर 55 रन बना लिए हैं। वह अभी भी 332 रन पीछे है।

शार्दुल ठाकुर
- फोटो : Shardul Thakur/Instagram
शार्दुल ने मुंबई को दिलाई जीत
दूसरी ओर, मुंबई में शार्दुल ठाकुर की तूफानी गेंदबाजी की बदौलत मुंबई की टीम ने एलीट ग्रुप बी में असम को पारी और 80 रन से हरा दिया। असम ने पहली पारी में 84 रन बनाए थे। वहीं, मुंबई ने पहली पारी में 272 रन बनाए थे। इस तरह उसे 188 रन की बढ़त मिली थी। असम की टीम दूसरी पारी में 108 रन पर सिमट गई। पहली पारी में छह विकेट लेने वाले शार्दुल ठाकुर ने दूसरी पारी में भी कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने चार विकेट लिए। इस तरह शार्दुल ने मैच में 10 विकेट झटके।