{"_id":"65be76e8b18bf22d250053f8","slug":"ranji-trophy-aryan-juyal-and-karan-sharma-double-century-cheteshwar-pujara-failed-in-the-second-innings-also-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: आर्यन और करण का दोहरा शतक, यूपी ने 548 रन बनाए; चेतेश्वर पुजारा दूसरी पारी में भी फेल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: आर्यन और करण का दोहरा शतक, यूपी ने 548 रन बनाए; चेतेश्वर पुजारा दूसरी पारी में भी फेल
Sat, 03 Feb 2024 10:54 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 03 Feb 2024 10:54 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में आठ विकेट पर 548 रन बनाकर घोषित की। आर्यन ने अपनी पारी में 278 गेंदों का सामना करते हुए 21 चौके जड़े और एक छक्का जड़ा। वहीं, करण ने 310 गेंदों की अपनी पारी में 22 चौको और तीन छक्के लगाए।
विज्ञापन
आर्यन जुयाल
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलामी बल्लेबाज आर्यन जुयाल (201) और करण शर्मा (208) के दोहरे शतकों की मदद से उत्तर प्रदेश ने शनिवार को यहां रणजी ट्रॉफी के ग्रुप मैच में असम के खिलाफ 500 से ज्यादा का स्कोर बनाया। उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में आठ विकेट पर 548 रन बनाकर घोषित की। आर्यन ने अपनी पारी में 278 गेंदों का सामना करते हुए 21 चौके जड़े और एक छक्का जड़ा। वहीं, करण ने 310 गेंदों की अपनी पारी में 22 चौको और तीन छक्के लगाए।
असम के लिए मृन्मय दत्ता ने 116 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। जवाब में असम की शुरुआत भी शानदार रही और उसने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय बिना विकेट खोए 116 रन बना लिए हैं। असम की टीम यूपी के स्कोर से 432 रन पीछे है। परवेज 53 और राहुल 51 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पुजारा फेल, लेकिन जीत की ओर सौराष्ट्र
सौराष्ट्र के स्पिनर युवराजसिंह डोडिया और पार्थ भुत की शानदार गेंदबाजी से महाराष्ट्र टीम शनिवार को यहां 208 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रणजी ट्राफी ग्रुप ए मैच के दूसरे दिन स्टंप तक 104 रन पर पांच विकेट गंवाकर जूझ रही है।अनुभवी भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा मैच में दूसरी बार विफल रहे। उनके शून्य पर आउट होने के बावजूद सौराष्ट्र ने पुछल्ले बल्लेबाज चिराग जानी (43) और कप्तान जयदेव उनादकट (45) के बीच 93 रन की साझेदारी से महाराष्ट्र के सामने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। पुजारा ने पहली पारी में तीन रन बनाए थे। सौराष्ट्र ने 69 रन पर आठ विकेट गंवा दिए थे लेकिन इन दोनों की बदौलत 164 रन तक पहुंच गई।
विज्ञापन
सौराष्ट्र का पूरा शीर्ष क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया जिसमें महाराष्ट्र के बायें हाथ के स्पिनर हितेश वालुंज ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 70 रन देकर आठ विकेट चटकाकर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पहले दिन भी उन्होंने 93 रन देकर छह विकेट झटके थे जिससे मैच में 14 विकेट लेकर करियर का सर्वश्रेष्ठ करने में सफल रहे। दूसरे दिन स्टंप तक महाराष्ट्र का शीर्ष क्रम पवेलियन लौट चुका है। सिद्धार्थ म्हात्रे 11 और तरणजीत सिंह ढिल्लों छह रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। महाराष्ट्र के लिए तीसरे दिन 100 से ज्यादा रन बनाना काफी मुश्किल काम होगा। सौराष्ट्र के डोडिया ने 38 रन देकर और भुत ने 24 रन देकर दो विकेट झटके।
बड़ौदा के लिए ज्योत्सनिल का दोहरा शतक
ज्योत्सनिल सिंह के नाबाद दोहरे शतक से बड़ौदा ने दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्राफी ग्रुप डी मैच के दूसरे दिन स्टंप तक पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 400 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। दायें हाथ का यह बल्लेबाज 401 गेंद में 215 रन बनाकर क्रीज पर डटा है। उन्होंने अपनी पारी में 19 चौके और एक छक्का लगाया। यह ज्योत्सनिल का दूसरा प्रथम श्रेणी शतक है। लेकिन उन्होंने 194 गेंद का सामना करते हुए रात के स्कोर में 88 रन जोड़े और 74 ओवर में केवल एक चौका लगाया। इससे दिल्ली के गेंदबाज काफी हताश दिखे।
बड़ौदा ने सुबह एक विकेट पर 202 रन से आगे खेलना शुरू किया और 74 ओवर में 198 रन जोड़े। हालांकि दिल्ली के गेंदबाजों ने पहले दिन की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। लेकिन पिच ने घरेलू टीम की हालत दयनीय बना दी। बड़ौदा ग्रुप डी से शीर्ष टीम के तौर पर नॉकआउट में पहुंचने के लिए अच्छी स्थिति में दिख रही है। उसे जीत की जरूरत नहीं है जिससे वह पहली पारी की बढ़त का लक्ष्य बनाए है। उसकी कोशिश 500 रन तक पहुंचने की होगी ताकि दिल्ली को पहली पारी से आगे बढ़ने के लिए समय ही नहीं मिले।