रणजी ट्रॉफी: करियर का आखिरी मैच खेल रहे गंभीर शतक के करीब, ये रहा दूसरे दिन का राउंड अप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणजी ट्रॉफी 2018-19 में शुक्रवार को पांचवें राउंड के दूसरे दिन का खेल खत्म हुआ। दूसरे दिन अपने करियर का आखिरी मैच खेल रहे गौतम गंभीर शतक के करीब हैं। आइए नजर डालते हैं दूसरे दिन खेले गए सभी मुकाबलों पर:
एलीट ग्रुप ए:-
सौराष्ट्र बनाम कर्नाटक
सौराष्ट्र ने कर्नाटक के खिलाफ पहली पारी में 316 रन बनाए, जिसके जवाब में कर्नाटक की टीम 217 रन पर ही सिमट गई। करुण नायर ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। वहीं, सौराष्ट्र की तरफ से धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने 103 रन देकर 7 विकेट झटके।
गुजरात बनाम रेलवे
गुजरात ने रेलवे के खिलाफ अपनी पहली पारी में 367 रन बनाए। गुजरात की तरफ से पियूष चावला ने 157 गेंदों पर 15 चौके और 4 छक्कों की मदद से 130 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में रेलवे ने तीन विकेट के नुकसान पर 266 रन बनाए। रेलवे की तरफ से नितिन भिल्ले 109 रन बनाकर नाबाद हैं।
महाराष्ट्र बनाम मुंबई
महाराष्ट्र ने मुंबई के खिलाफ पहली पारी में 352 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई ने 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन बना लिए हैं। कप्तान सिद्धेश लाड 70 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
छत्तीसगढ़ बनाम बड़ौदा
छत्तीसगढ़ के खिलाफ बड़ौदा ने अपनी पहली पारी में 385 रन बनाए। बड़ौदा की तरफ से यूसुफ पठान ने 166 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 129 रनों की नाबाद पारी खेली। जवाब में छत्तीसगढ़ ने 4 विकेट पर 174 रन बना लिए हैं।
एलीट ग्रुप बी
मध्य प्रदेश बनाम हैदराबाद
मध्य प्रदेश के खिलाफ हैदराबाद ने अपनी पहली पारी में 124 रन बनाकर आउट हो गई। मध्य प्रदेश की तरफ से आवेश खान ने 7 विकेट चटकाए। जवाब में मध्य प्रदेश ने 4 विकेट पर 539 रन बनाकर 415 रनों की बढ़त बना ली है। अजय रोहेरा 255* रन बनाकर खेल रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश बनाम पंजाब
हिमाचल प्रदेश ने पंजाब के खिलाफ पहली पारी में 390 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम मात्र 75 रन पर 9 विकेट गंवा चुकी है। युवराज सिंह महज 4 रन बनाकर आउट हो गए।
दिल्ली बनाम आंध्रा
दिल्ली के खिलाफ आंध्रा ने पहली पारी में 390 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने एक विकेट के नुकसान पर 190 रन बना लिए हैं। अपने करियर का आखिरी मैच खेल रहे गौतम गंभीर 92 रन बनाकर नाबाद हैं।
तमिलनाडु बनाम केरल
तमिलनाडु ने केरल के खिलाफ पहली पारी में 268 रन बनाए। जवाब में केरल ने 9 विकेट पर 151 रन बना लिए हैं।
एलीट ग्रुप सी
सेना बनाम गोवा
सेना ने गोवा के खिलाफ पहली पारी में 184 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में गोवा ने 9 विकेट के नुकसान पर 259 रन बना लिए है। पहली पारी के आधार पर वह 75 रनों की बढ़त ले ली है।
हरियाणा बनाम त्रिपुरा
हरियाणा ने त्रिपुरा के खिलाफ पहली पारी में 292 रन बनाए। जवाब में त्रिपुरा ने 7 विकेट के नुकसान पर 235 रन बना लिए हैं।
झारखंड बनाम ओडिशा
झारखंड के पहली पारी के 172 रनों के जवाब में ओडिशा अपनी पहली पारी में 201 रन बनाकर आउट हो गई। दूसरी पारी में झारखंड ने 3 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं।
असम बनाम राजस्थान
असम ने राजस्थान के खिलाफ पहली पारी में मात्र 108 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में राजस्थान ने पहली पारी में 325 रन बनाकर बड़ी बढ़त हासिल कर ली। दूसरी पारी में असम ने 3 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं।
जम्मू-कश्मीर बनाम उत्तर प्रदेश
जम्मू-कश्मीर ने अपनी पहली पारी में 290 रन बनाई। जवाब में उत्तर प्रदेश 188 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सुरेश रैना महज 18 रन ही बना सके। दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर ने 98 रन पर 7 विकेट गंवा दिए हैं। इरफान पठान सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए।
प्लेट ग्रुप
अरुणाचल प्रदेश बनाम बिहार
अरुणाचल प्रदेश ने अपनी पहली पारी में 84 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में बिहार ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर पर 536 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। बिहार की तरफ से इंद्रजीत कुमार ने 222 रनों की विशाल पारी खेली। वहीं, दूसरी पारी में अरुणाचल प्रदेश ने एक विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए हैं।
मेघालय बनाम उत्तराखंड
मेघालय ने उत्तराखंड के खिलाफ पहली पारी में 311 रन बनाए। जवाब में उत्तराखंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना लिए हैं।
सिक्किम बनाम खिलाफ
सिक्किम के खिलाफ पुड्डुचेरी ने पहली पारी में 8 विकेट पर 647 रन बनाए। पारस डोगरा ने 253 रनों की एक मैराथन पारी खेली। जवाब में केरल ने 5 विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं।
नागालैंड बनाम मणिपुर
नागालैंड की पहली पारी के 126 रनों के जवाब में मणिपुर ने 336 रन बनाए। दूसरी पारी में नागालैंडने 4 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए।