फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Round Up Mumbai all out at 114 run Dhawan century help delhi in comeback

रणजी राउंड अप: धवन के शतक से दिल्ली संभली, 41 बार की चैंपियन मुंबई 114 रन पर सिमटी

Wed, 25 Dec 2019 11:00 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 25 Dec 2019 11:00 PM IST
सार

  • रणजी इतिहास में पहली बार लंच से पहले आउट हुआ 41 बार का चैंपियन मुंबई
  • 272 रन धवन ने इस साल 12 टी-20 मैचों में 23 की औसत से बनाए। उनका उच्चतम स्कोर 41 रहा 
  • 583 रन इस ओपनर ने 17 वनडे मैचों में 36 की औसत से बनाए। इसमें दो अर्द्धशतक और दो पर शतक रहे 
  • 06 माह बाद धवन ने कोई शतक जड़ा। इससे पहले उन्होंने जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द ओवल में वनडे में 117 रन की पारी खेली थी  

विज्ञापन
Ranji Round Up Mumbai all out at 114 run Dhawan century help delhi in comeback
shikhar dhawan century

विस्तार

घुटने में लगी चोट से उबरने के बाद श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टीम इंडिया में वापसी करने वाले शिखर धवन ने शतकीय पारी खेल रंग में लौटने के संकेत दे दिए हैं। रणजी में दिल्ली से खेलने वाले धवन ने हैदराबाद के खिलाफ पहले दिन 137 रन की नाबाद पारी खेली। इससे मेजबान टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 269 रन बनाए।

विज्ञापन


स्टंप के समय धवन के साथ कुंवर बिधूड़ी 22 रन बनाकर क्रीज पर थे। यह दोनों सातवें विकेट के लिए 57 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं।  

दिल्ली की शुरुआत खराब रही और उसने दो रन पर ही ओपनर कुणाल चंदेला (1), कप्तान ध्रुव शौरे (0) के विकेट गंवा दिए। धवन टिके रहे। उन्होंने नीतीश राणा (25) के साथ तीसरे विकेट के लिए 45 और अनुज रावत (29) के साथ छठे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की। धवन अपनी पारी में 198 गेंदों का सामना कर 19 चौके और दो छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने करीब छह महीने बाद कोई शतक जड़ा। इससे पहले उन्होंने जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 117 रन की पारी खेली थी। हैदराबाद की ओर से महेदी हसन ने तीन और मोहम्मद सिराज ने दो विकेट चटकाए। 

विज्ञापन

मुंबई की पारी 114 पर सिमटी

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और युवा पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी के बाद भी रेलवे ने 41 बार की चैंपियन मुंबई की पहली पारी 114 रन पर समेट दी। रणजी इतिहास में शायद यह पहली बार हुआ है जब मुंबई की पारी लंच से पहले ही खत्म हो गई। रेलवे के लिए प्रथम श्रेणी करिअर का तीसरा मैच खेल रहे टी प्रदीप ने 37 रन देकर छह विकेट चटकाए।

जवाब में रेलवे ने कप्तान कर्ण शर्मा 24 और अरिंदम घोष 52 के बीच छठे विकेट लिए हुई 73 रन की अटूट साझेदारी से पांच विकेट पर 116 रन बनाकर दो रन की बढ़त बना ली है। हालांकि उसके शुरुआती पांच विकेट 43 रन पर गिर गए थे। दीपक शेट्टी ने तीन विकेट लिए। खराब रोशनी के चलते खेल समय से पहले खत्म करना पड़ा।

 शॉ 11 गेंदों में 12 तो रहाणे 18 गेंदों में पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मुंबई के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। रेलवे के लिए अमित मिश्रा ने भी तीन विकेट लिए। 

हिमाचल ने कर्नाटक को 166 पर समेटा

कंवर अभिनय (5/37) की शानदार गेंदबाजी के दम पर हिमाचल प्रदेश ने कर्नाटक की पहली पारी 166 रन पर समेट दी। जवाब में हिमाचल ने भी सिर्फ 29 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। हिमाचल की टीम अभी 137 रन से पीछे है जबकि उसके सात विकेट शेष हैं। इससे पहले कर्नाटक की ओर से सिर्फ कप्तान करुण नायर ही लंबी पारी खेल सके। उन्होंने 185 गेंदों की पारी में आठ चौके की मदद से 85 रन बनाए। गोपाल ने 27 रन बनाए। ऋषि धवन ने तीन और वैभव अरोड़ा ने दो विकेट झटके। 

विज्ञापन

यूपी के खिलाफ सौराष्ट्र ने आठ विकेट पर बनाए 322 रन

चेतेश्वर पुजारा (57), शेल्डन जैक्सन (57) और हर्विक देसाई (54) की अर्द्धशतकीय पारियों से सौराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ आठ विकेट पर 322 रन बना लिए हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने पर पार्थ 32 और कमलेश माकवाना एक रन बनाकर क्रीज पर थे। उत्तर प्रदेश की ओर से सौरभ कुमार ने ने चार और जिशान अंसारी ने तीन विकेट झटके। 

हरियाणा के छह विकेट पर 274 रन

चैतन्य बिश्नोई (75*), अंकित कुमार (53) और शिवम चौहान (53) की अर्द्धशतकीय पारियों से हरियाणा ने झारखंड के खिलाफ छह विकेट पर 274 रन बनाए थे। स्टंप के समय बिश्नोई के साथ कप्तान हर्षल पटेल 44 रन बनाकर क्रीज पर थे। नितिन सैनी ने 21 और हिमांशु राणा ने 20 रन का योगदान दिया। झारखंड के लिए शहबाज नदीम, आशीष कुमार और अनुकूल राय ने दो-दो विकेट लिए।

पंजाब के खिलाफ गणेश का अर्द्धशतक 

गणेश सतीश (88) की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी से विदर्भ ने पंजाब के खिलाफ छह विकेट पर 196 रन बनाए थे। दिन का खेल खत्म होने पर गणेश के साथ आदित्य सरवटे नौ रन बनाकर क्रीज पर थे। फैज फजल ने 34 और अक्षय ने भी 34 रनों का योगदान दिया। पंजाब की ओर से बलतेज सिंह ने तीन और संदीप शर्मा ने दो विकेट लिए।

18 ओवर के खेल में जेएंडके ने बनाए 59 रन

मेजबान जम्मू एंड कश्मीर ने असम के खिलाफ मुकाबले में एक विकेट पर 59 रन बनाए थे। सूर्यांश रैना15 और शुभम खजूरिया दस रन बनाकर क्रीज पर थे। अहमद ने 31 रन बनाए। खराब मौसम के चलते पहले दिन सिर्फ 18 ओवर का ही खेल हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed