{"_id":"5ad7396e4f1c1b84098b5394","slug":"raninder-singh-says-india-boycott-commonwealth-games-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"CWG से शूटिंग को बाहर किए जाने पर भड़के NRAI अध्यक्ष ,बोले- 'भारत करे कॉमनवेल्थ गेम्स का बहिष्कार'","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
CWG से शूटिंग को बाहर किए जाने पर भड़के NRAI अध्यक्ष ,बोले- 'भारत करे कॉमनवेल्थ गेम्स का बहिष्कार'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Apr 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
raninder singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स से शूटिंग को बाहर किए जाने का मुद्दा गहरा गया है। एनआरएआई अध्यिक्ष रणइंदर सिंह ने मंगलवार को भारत सरकार से अपील की है कि 2022 के इन खेलों का बहिष्कार कर दिया जाए। रणइंदर इस मुद्दे पर आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाख से मिलने जा रहे हैं। बाख बुधवार से भारत की यात्रा पर हैं। यही नहीं एनआरएआई ओलंपिक कोटा रखने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप को ध्यान में रख अमेरिका और माल्टा में होने वाले वर्ल्ड कप में टीम नहीं भेजेगी।
विज्ञापन
गोल्ड कोस्ट से सात गोल्ड समेत 16 पदक जीतकर लौटी शूटिंग के साथ मौजूद रणइंदर ने कहा कि क्या उन्हें ये पदक कूड़े की टोकरी में फेंक देने चाहिए? पहले पेयर्स इवेंट हटाई गईं, उसके बाद कुछ इवेंटों को हटाया गया और अब पूरा खेल ही उड़ा दिया गया है। उन्होंने गोल्ड कोस्ट में सीजीएफ को समझाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
सुझाव दिया कि बर्मिंघम से 70 किलोमीटर दूर ब्रिस्ले शूटिंग रेंज में इन खेलों का आयोजन कराया जाए, लेकिन बात नहीं बनी है। दुख इस बात का है कि आयोजकों ने इतना बड़ा फैसला लेने से पहले उन्हें भरोसे तक में नहीं लिया। वह खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ और आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को भी इस संबंध में लिख रहे हैं।
विज्ञापन