फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rampaging Sixers look to seal CLT20 final berth

सिडनी का विजय रथ रोकना टाइटंस की चुनौती

Thu, 25 Oct 2012 11:53 PM IST
सेंचुरियन/खेल डेस्क
सेंचुरियन/खेल डेस्क Updated Thu, 25 Oct 2012 11:53 PM IST
विज्ञापन
Rampaging Sixers look to seal CLT20 final berth

ग्रुप चरण में अपराजेय रही सिडनी सिक्सर्स जब शुक्रवार को चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में उतरेगी तो उसकी नजर अपने विजय अभियान को आगे बढ़ाने पर होगी। लेकिन जीत के सिलसिले को बरकरार रखने के लिए सिडनी को दक्षिण अफ्रीकी टीम टाइटंस से पार पाना होगा।

विज्ञापन


ग्रुप मैचों में टाइटंस का प्रदर्शन भी शानदार रहा है और उसने एकमात्र मैच सिर्फ कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ गंवाया है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच मुकाबला दिलचस्प और संघर्षपूर्ण होने की पूरी गारंटी है। इस अहम मैच में सिडनी को आलराउंडर शेन वाटसन की कमी जरूर खलेगी जिन्हें क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने स्वदेश बुला लिया है।
विज्ञापन


विकेटकीपर बल्लेबाज एबी डीविलियर्स के चोटिल होने से टाइटंस को भी झटका लगा है। टाइटंस को सिडनी के पेसर मिचेल स्टार्क से सावधान रहना होगा जो अभी तक सबसे सफल रहे हैं। वहीं, बल्लेबाज जैक्स डोल्फ और हेनरी डेविस की जोड़ी टाइटंस के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टाइटंस अपने घरेलू मैदान सेंचुरियन में खेलेगी और उसे घरेलू परिस्थितियों जरूर फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed