फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ramiz Raja could be removed as PCB chief after Pakistan consecutive Test defeats against England

REPORTS: इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, खतरे में PCB चीफ रमीज राजा की कुर्सी

Sat, 17 Dec 2022 10:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 17 Dec 2022 10:40 PM IST
सार

PCB Chief Ramiz Raja: ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि बोर्ड के पूर्व सदस्यों के नेतृत्व में एक गुट ने रमीज को पीसीबी अध्यक्ष के पद से हटाने के लिए एक अभियान शुरू किया है। इस गुट का दावा है कि पर्दे के पीछे कोई खेल खेला जा रहा है।

विज्ञापन
Ramiz Raja could be removed as PCB chief after Pakistan consecutive Test defeats against England
रमीज राजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ दो घरेलू टेस्ट मैच गंवाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल मचा हुआ है। दो मैच गंवाने के साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी गंवा दी है। तीसरा टेस्ट कराची में जारी है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद रमीज राजा को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB/पीसीबी) के अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है। 
विज्ञापन

रमीज राजा को हटाने के लिए अभियान शुरू
मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि बोर्ड के पूर्व सदस्यों के नेतृत्व में एक गुट ने रमीज को पीसीबी अध्यक्ष के पद से हटाने के लिए एक अभियान शुरू किया है। इस गुट का दावा है कि पर्दे के पीछे कोई खेल खेला जा रहा है। देश के कानून मंत्रालय ने पीसीबी में बदलाव के लिए बोर्ड के संरक्षक प्रधानमंत्री से मुलाकात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ramiz Raja could be removed as PCB chief after Pakistan consecutive Test defeats against England
रमीज राजा - फोटो : सोशल मीडिया
2021 में पीसीबी अध्यक्ष बने थे रमीज राजा
पीसीबी के एक अधिकारी ने बताया- हां, कुछ तो चल रहा है। अफवाहें जारी हैं कि नजम सेठी ने हाल ही में लाहौर में एक समारोह में प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। ऐसे में रमीज को पीसीबी चीफ के पद से हटाया जा सकता है। रमीज सितंबर 2021 से पीसीबी अध्यक्ष के पद पर काबिज हुए थे। तब उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने नामित किया था। 
विज्ञापन

रमीज ने नजम सेठी को रिप्लेस किया था
जब इमरान की पार्टी ने 2018 के आम चुनावों में अधिकांश सीटें जीतीं, तो नजम सेठी ने पीसीबी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। पीसीबी बोर्ड के संविधान के मुताबिक, प्रधानमंत्री ही अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों को नामांकित करता है। इसके बाद उनमें से किसी एक को 'बोर्ड ऑफ गवर्नर्स' बतौर अध्यक्ष चुनता है। इसी तरह रमीज पीसीबी अध्यक्ष बने थे।

Ramiz Raja could be removed as PCB chief after Pakistan consecutive Test defeats against England
टी20 वर्ल्ड कप के दौरान सौरव गांगुली, रमीज राजा और नजमुल हसन - फोटो : सोशल मीडिया
सत्ता परिवर्तन में कुर्सी बचाने में कामयाब रहे थे रमीज
हालांकि, शाहबाज शरीफ के प्रधानमंत्री बनने के बाद रमीज अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे थे। इस पर पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर्स ने ही रमीज पर कई आरोप लगाए थे। मोहम्मद आमिर ने यहां तक कहा था कि रमीज ने इमरान से वादा किया था कि जिस दिन वह प्रधानमंत्री पद से हटेंगे तो रमीज भी अपनी कुर्सी छोड़ देंगे। हालांकि, अब तक ऐसा नहीं हो सका है।

इंग्लैंड से घरेलू टी20 सीरीज भी गंवा चुकी पाकिस्तान की टीम
सिर्फ इंग्लैंड ही नहीं पाकिस्तान की टीम अपनी जमीन पर लगातार तीन टेस्ट गंवा चुकी है। इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया ने भी पाकिस्तान को उसके घर में ही एक टेस्ट मैच में हराया था। वहीं, इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान को उसके घर में सात मैचों की टी20 सीरीज में 4-3 से हराया था। रमीज पिछले कुछ दिनों में कई बार विवादों में रहे हैं।

Ramiz Raja could be removed as PCB chief after Pakistan consecutive Test defeats against England
रमीज राजा और अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे रमीज राजा
कुछ दिनों पहले एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने पाकिस्तान से 2023 एशिया कप की मेजबानी छीनने की बात भी कही थी। जय शाह ने कहा था कि भारतीय टीम 2023 एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी। इस टूर्नामेंट के लिए कोई न्यूट्रल वेन्यू तय किया जाएगा। इसके बाद रमीज राजा ने अगले साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप से टीम का नाम वापस लेने की भी धमकी दी थी। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा था कि लोग इसी तरह का जवाब चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed