फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ramachandra guha raised question on BCCI after quit

नाराज रामचंद्र गुहा ने BCCI को लिखी चिट्ठी, धोनी-द्रविड़ पर उठाए बड़े सवाल

Sat, 03 Jun 2017 10:42 AM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल Updated Sat, 03 Jun 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
Ramachandra guha raised question on BCCI after quit
- फोटो : Outlook

बीसीसीआई में चल रही खींचतान एक बार फिर सामने आ गई है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीसीसीआई की प्रशासनिक समिति में नियुक्त किए गए इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद बीसीसीआई को लिखी चिट्ठी में कई बड़े आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


हालांकि शुरूआत में गुहा ने इस्तीफा देने की वजह निजी बताई ‌थी लेकिन माना जा रहा था कि वह बोर्ड की अंदरूनी कार्यप्रणाली से नाराज चल रहे थे। यही आशंकाएं उस समय सच साबित हो गई जब गुहा ने बीसीसीआई को चिट्ठी लिखकर बोर्ड के काम करने के तौर तरीकों और कामकाज पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए। बोर्ड को लिखी चिट्ठी में गुहा ने बोर्ड अधिकारियों, चयनकर्ताओं सहित पूर्व खिलाड़ियों पर हितों के टकराव का बड़ा आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

राहुल द्रविड़ और धोनी पर उठाया गंभीर सवाल

Ramachandra guha raised question on BCCI after quit

गुहा ने सवाल उठाया कि कई खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम की कीमत पर आईपीएल को तरजीह दे रहे हैं। उन्होंने पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और राष्ट्रीय ए टीम के कोच राहुल द्रविड़ पर आरोप लगाया कि वह राष्ट्रीय टीम का कोच होने के साथ साथ दिल्‍ली डेयरडेविल्स के भी कोच हैं जो हितों के सीधे टकराव का खुला मामला है।

इसके अलावा बीसीसीआई की मीटिंग में आज भी कई ऐसे अधिकारी शिरकत करते हैं जो पूर्व में हटाए जा चुके हैं। गुहा ने धोनी के कांट्रेक्ट पर भी सवाल उठाया है। जिसमें कहा गया है कि धोनी राष्ट्रीय टेस्ट टीम से संन्यास ले चुके हैं लेकिन आज भी उन्हें बोर्ड के ए ग्रेड कांट्रेक्ट में रखा गया है।

उन्होंने राष्ट्रीय टीम और घरेलू खिलाड़ियों को दी जाने वाली मैच फीस में बड़े अंतर पर भी सवाल उठाया है। गुहा ने मौजूदा कोच विवाद पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि इसे और बेहतर तरीके से सुलझाया जा सकता था लेकिन बोर्ड अधिकारियों के इगो के कारण बिना वजह ये मुद्दा सवालों में घिर गया। गुहा ने साफ सवाल किया है कि बोर्ड में लगातार हितों के टकराव के मुद्दे की अनदेखी की जाती रही है, ऐसे में मौजूदा परिस्थितियों में भारतीय क्रिकेट का भला होना संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed