फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rajiv shukla says decision review system will implemented in ipl 2018

इस साल IPL में हुआ बड़ा बदलाव, खिलाड़ियों के पास होगी अंपायर के फैसले को बदलने की 'शक्ति'

Thu, 22 Mar 2018 08:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Mar 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
rajiv shukla says decision review system will implemented in ipl 2018
आईपीएल 2018

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में अंपायरों के फैसले की समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) का इस्तेमाल किया जाएगा। बुधवार को इस बात की जानकारी आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने एक प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने कहा कि इसके इस्तेमाल पर काफी लंबे समय से विचार किया जा रहा था। इंटरनेशल टी20 मैचों में भी हर टीम को अंपायर के एक फैसले की समीक्षा का मौका दिया जाता है। 

विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने मोहम्मद शमी के आईपीएल खेलने पर कहा कि बीसीसीआई भ्रष्टाचार निरोधक यूनिट के प्रमुख नीरज कुमार की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है और उसके आने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हमें उसके निजी मसलों से कोई सरोकार नहीं है। फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


IPL के उद्घाटन समारोह में भाग नहीं लेंगे छह टीमों के कप्तान
आईपीएल के सात अप्रैल को होने वाले उद्घाटन समारोह में छह टीमों के कप्तान शिरकत नहीं करेंगे। इसमें सिर्फ मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी ही शामिल होंगे। बदले हुए कार्यक्रम के बाद बीसीसीआई ने यह फैसला किया है। यह पता चला है कि सभी आठ टीमों के कप्तान छह अप्रैल को विशेष वीडियो शूट में शामिल होंगे और उसी शाम को अपने-अपने शहरों को लौट जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed