{"_id":"5f1c12328ebc3e63887e267f","slug":"rajasthan-royals-will-release-documentary-of-their-ipl-2019-campaign-on-august-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: जल्द ही अपनी टीम की डॉक्यूमेंट्री जारी करेगा राजस्थान रॉयल्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: जल्द ही अपनी टीम की डॉक्यूमेंट्री जारी करेगा राजस्थान रॉयल्स
Sat, 25 Jul 2020 04:36 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 25 Jul 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : ipl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिया प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम राजस्थान रॉयल्स एक अगस्त को फ्रेंचाइजी के 2019 सत्र के अभियान को प्रदर्शित करते हुए एक वृत्तचित्र श्रृंखला जारी करेगी। शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘इनसाइड स्टोरी’ नाम की तीन भाग की श्रृंखला को जियो मंच पर जारी किया जाएगा, इसमें टीम के खिलाड़ियों एवं कोचों के साक्षात्कार के साथ ‘पहले कभी न देखे गए फुटेज’ शामिल होंगे।
विज्ञापन
इस वृतचित्र में कप्तान स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन और रियान पराग जैसे सितारों के साथ सत्र में टीम के सफर को दिखाया गया है। आठ टीमों की प्रतियोगिता में राजस्थान रॉयल्स की टीम सातवें पायदान पर रही थी।
विज्ञापन
वृतचित्र के जारी करने के मौके पर राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेक लश मैकक्रिम ने कहा, 'हम इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान दुनिया भर में रॉयल्स के प्रशंसकों और खेल प्रेमियों का मनोरंजन करने के लिए इस वृतचित्र को जारी करके खुश हैं।'
विज्ञापन