{"_id":"623dddf02d23f5730d17b1f2","slug":"rajasthan-royals-captain-sanju-samson-gets-angry-after-cheap-dig-on-twitter-social-media-team-fired","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022 Controversy: राजस्थान रॉयल्स के सोशल मीडिया पोस्ट से नाराज हुए कप्तान संजू सैमसन, फ्रेंचाइजी ने पूरी टीम को हटाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022 Controversy: राजस्थान रॉयल्स के सोशल मीडिया पोस्ट से नाराज हुए कप्तान संजू सैमसन, फ्रेंचाइजी ने पूरी टीम को हटाया
Fri, 25 Mar 2022 09:06 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 25 Mar 2022 09:06 PM IST
सार
संजू सैमसन को लेकर मजाकिया पोस्ट करने के बाद राजस्थान रॉयल्स की पूरी सोशल मीडिया टीम को हटा दिया गया है। जल्द ही नए लोगों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
संजू सैमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2022 की शुरुआत से पहले ही राजस्थान की टीम विवादों में फंस गई है। यह विवाद किसी दूसरी टीम के साथ नहीं बल्कि फ्रेंचाइजी की सोशल मीडिया टीम और कप्तान संजू सैमसन के बीच है। राजस्थान की सोशल मीडिया टीम ने कप्तान संजू का मजाक बनाते हुए एक ट्विटर पर एक पोस्ट किया था। इसके बाद संजू अपनी फ्रेंचाइजी की सोशल मीडिया टीम पर भड़क गए। फ्रेंचाइजी ने इस मामले पर तुरंत एक्शन लेते हुए पूरी सोशल मीडिया को निकाल दिया है और बताया है कि जल्द ही नए लोगों की भर्ती की जाएगी।
राजस्थान की सोशल मीडिया टीम इस सीजन बहुत ही अलग तरीके से काम कर रही थी। टीम की नई जर्सी लॉन्च करने के दौरान भी एक खास इवेंट किया गया था। इसके बाद युजवेन्द्र चहल को टीम के ट्विटर अकाउंट का पासवर्ड दे दिया गया था और उन्होंने फैंस के साथ जमकर मस्ती की थी। इस दौरान ऐसा भी लगा था कि टीम का ट्विटर अकाउंट हैक हो चुका है।
क्या है मामला?
राजस्थान रॉयल्स के ट्विटर अकाउंट से संजू सैमसन की एक फोटो शेयर की गई थी। यह फोटो बस की थी और इसे एडिट करके मजाकिया बनाया गया था। इसके साथ ही लिखा गया था "क्या खूब लगते हो।" संजू को यह मजाक पसंद नहीं आया और उन्होंने इस पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि दोस्तों का यह सब करना ठीक है, लेकिन टीम को पेशेवर होना चाहिए। संजू का आशय था कि किसी टीम के सोशल मीडिया अकाउंट से ऐसा मजाक उचित नहीं है।
विज्ञापन
संजू सैमसन के नाराजगी जाहिर करने के बाद फ्रेंचाइजी ने एक्शन लेते हुए पूरी सोशल मीडिया टीम को निकाल दिया। इसके साथ ही कहा गया कि जल्द ही नए लोगों की भर्ती की जाएगी।
राजस्थान की टीम की तरफ से कहा गया "आज के मामले को ध्यान में रखते हुए हम सोशल मीडिया में अपने रवैये और टीम में बदलाव करेंगे। टीम में सब कुछ ठीक है और सभी खिलाड़ी हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले तैयारी कर रहे हैं। प्रबंधन जल्द ही अपनी डिजिटल रणनीति बदलेगा और नई टीम की नियुक्ति की जाएगी। हमनें महसूस किया है कि यह आईपीएल का समय है और फैंस लगातार टीम से जुड़े अपडेट जानना चाहते हैं। हम जल्द ही अस्थायी समाधान निकालेंगे।"